बॉलीवुड में स्टारकिड्स को लॉन्च करने वाले फ़िल्ममेकर करण जौहर एक बार फ़िर एक और स्टारकिड को फ़िल्मों में लॉन्च करने जा रहे हैं । करण जौहर ने फ़ाइनली ऐलान कर दिया है कि वह सैफ़ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान को अपनी फ़िल्म से बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं । करण ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर इब्राहिम को लॉन्च करने की बात कही है ।

करण जौहर अब बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे सैफ़ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को ; सिजलिंग फ़ोटोज शेयर कर लिखा- “फिल्‍में खान परिवार के खून में, उनके जीन्‍स में हैं”

करण जौहर बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे इब्राहिम अली खान

करण ने इब्राहिम के बॉलीवुड डेब्यू की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्‍ट किया है। इसमें उन्‍होंने सैफ और अमृता के साथ अपने बेहद खास रिश्‍ते की बात की है। कहा है कि फिल्‍में, खान परिवार के खून में, उनके जीन्‍स में है । हालांकि अपनी इस पोस्ट में करण ने उस फ़िल्म का नाम नहीं बताया है जिसमें वे इब्राहिम को लॉन्च करेंगे । लेकिन पिछले काफ़ी समय से खबरें आ रही थी, कि इब्राहिम सरजमीन, नाम की फ़िल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे और इस फ़िल्म को बमन ईरानी के बेटे कायोज़ ईरानी डायरेक्ट करेंगे । फ़िलहाल ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है ।

करण ने लिखा, “मैं अमृता (इब्राहिम की मां) से पहली बार तब मिला था जब मैं सिर्फ 12 साल का था । उस वक्त वो मेरे पिता के साथ फिल्म दुनिया में काम कर रही थीं । मुझे याद है कि कैमरे पर उनकी एनर्जी और पकड़ दोनों ही बहुत मजबूत थे । इस पहली मुलाकात में जो सबसे यादगार रहा वो यह था कि हमने चाइनीज डिनर किया था और उसके बाद जेम्स बॉन्ड की एक फिल्म देखी थी । हम जिस पल मिले उसी पल उन्होंने मुझे अपना महसूस कराया और यही उनकी ताकत थी । यही आदत उनमें आज भी है और उनके बच्चों में भी आई ।”

करण जौहर ने आगे लिखा, 'सैफ से मैं पहली बार अंजू महेंद्रू के ऑफिस में मिला था । वो बेहद यंग और खूबसूरत थे, बिल्कुल उसी तरह जैसे मैं पहली बार उनके बेटे इब्राहिम से मिला । कुछ इस तरह हमारी दोस्ती कई जनरेशन से चली आ रही है और अब खुशकिस्मती से हमारे बच्चों के बीच भी यह जारी है । मैं इस परिवार को बीते 40 साल से जानता हूं । मैंने इनके साथ अलग-अलग फिल्मों में काम किया है । अमृता के साथ दुनिया और 2 स्टेट्स में, सैफ के साथ कल हो ना हो और कुर्बान में, सारा के सिंबा में.., मैं इस परिवार को उनके प्यार की वजह से जानता हूं । फिल्में इनके खून में हैं । और इसी के साथ मैं एक नए टैलेंट के लिए रास्ता बनाना चाहता हूं, जिसे मैं दुनिया के साथ शेयर करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। तो इंतजार कीजिए इब्राहिम अली खान पटौदी का जो जल्द ही स्क्रीन के जरिए आपके दिलों तक का रास्ता तय करेंगे ।”