साल 2015 में आई फिल्म किस किस को प्यार करूं से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले देश के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन में से एक कपिल शर्मा हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म ज्विगाटो में नज़र आए थे । भले ही ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने में उतनी कामयाब नहीं हो पाई हो लेकिन कपिल ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया । और इसलिए अब कपिल शर्मा को एक बड़ी फ़िल्म के लिए साईं किया गया है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा जल्द ही एकता कपूर और रिया कपूर की आगामी फ़िल्म द क्रू में नज़र आयेंगे । करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फ़िल्म द क्रू के लिए कपिल को साईं किया गया है ।

कपिल शर्मा को द क्रू के लिए साइन किया
कहा जा रहा है कि, द क्रू में कपिल अहम रोल निभाने वाले हैं । हालांकि, टीम की तरफ से अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है लेकिन सुनने में आ रहा है कि, कपिल जल्द ही अपने हिस्से की शूटिंग के लिए विदेश रवाना होंगे । कपिल, फिल्म द क्रू में एक शानदार भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं ।
पिछले महीने ही कृति सेनन और करीना कपूर ने द क्रू की शूटिंग शुरू कर दी थी और तब्बू इस हफ़्ते की शुरुआत में शूटिंग में शामिल हुई । करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन के अलावा द क्रू में दिलजीत दोसांझ का भी अहम रोल है । एकता कपूर और रिया कपूर के प्रोडक्शन में बन रही द क्रू को राजेश कृष्णनन डायरेक्ट कर रहे हैं ।
स्ट्रगलिंग एयरलाइन इंडस्ट्री की पृष्ठभूमि पर आधारित द क्रू एक मजेदार कॉमेडी होगी । फिल्म में तीन महिलाएं खुद को साबित करने के लिए सब कुछ करती है । हालांकि, उनकी डेस्टिनी कुछ अनुचित स्थितियों की ओर ले जाती है और वे झूठ के जाल में फंस जाती हैं । द क्रू गलतियों और हादसों की कॉमेडी से भरी गुदगुदाने वाली राइड है ।
















