
जब से केतन मेहता ने अपनी बिग बजट फ़िल्म रानी लक्ष्मीबाई में कुछ नए सुधार करने का फ़ैसला किया है तब से कंगना रानौर अभिनीत ये फ़िल्म तमाम तरह की अटकलों के अधीन हो गई है । और इन सब की वजह से फ़िल्म कुछ समय के लिए टल गई है ।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंगना रानौत इन दिनों हंसल मेहता की आगामी फ़िल्म सिमरन की अमेरिका में शूटिंग कर रही हैं । कंगना ने शूटिंग पर जाने से पहले कहा था कि वो जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म रानी लक्ष्मीबाई की तैयारियां शुरू करेंगी । लेकिन फ़िलहाल ये फ़िल्म अपने बड़े बज्ट के कारण ठंदे बस्ते में चली गई है । खबरों के मुताबिक, पीरियड ड्रामा फ़िल्म अपने बजट से कहीं ऊपर चली गई है और इसको अभी तक किसी भी स्टूडियो का समर्थन प्राप्त नहीं हुआ है । कंगना के सिमरन फ़िल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद इस फ़िल्म को इस साल के अंत तक शुरू होना था लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि ये फ़िल्म फ़िलहाल ऑन पेपर ही, अस्तित्त्व में कब आएगी, ये कुछ कहा नहीं जा सकता ।
केतन मेहता ने अपनी आगामी फ़िल्म रानी लक्ष्मीबाई की घोषणा एक साल पहले अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ की थी लेकिन तब भी किन्ही कारणों की वजह से टल गई ।
कंगना रानौत, जो पिछली साल फ़िल्म कट्टी-बट्टी में इमरान खान के साथ नजर आईं थी, जल्द ही सैफ़ अली खान और शाहिद कपूर अभिनीत फ़िल्म रंगून में नजर आएंग़ी । द्दितिय विश्व युद्द की पृष्ठभूमि पर बनी इस फ़िल्म को विशाल भारद्दाज द्दारा निर्देशित किया जा रहा है ।
















