लोक सभा चुनाव 2024 से राजनीति में कदम रखने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत को बड़ी जीत हासिल हुई है । कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज की है । कंगना ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और मौजूदा सांसद के बेटे विक्रमादित्य सिंह को शिकस्त देकर जीत का परचम लहराया है । मंडी सीट से कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को हराकर 537022 वोटों से धाकड़ जीत हासिल कर ली है । पॉलीटिशियन बनी कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर जीत के बाद अपना पहला रिएक्शन दिया है । उन्हें अपनी जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आस्था की जीत बताया है ।

कंगना रनौत की हुई शानदार जीत
कंगना की जीत के बाद एक्ट्रेस के परिवार में जश्न का माहौल है. उनके फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं । कंगना रनौत ने खुशी जताते हुए कैप्शन में लिखा, “समस्त मंडीवासियों का इस जनाधार, इस प्यार और विश्वास के लिए दिल से आभार । ये जीत आप सभी की है, ये जीत है प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा पर विश्वास की, ये जीत है सनातन की, ये जीत है मंडी के सम्मान की ।”
कंगना रनौत को जबसे बीजेपी ने मंडी से टिकट दी थी, तबसे ही एक्ट्रेस लगातार चर्चा में बनी रहीं । कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपनी रैली और प्रचार को लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई रहीं । मंडी की लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद कंगना को अब बॉलीवुड से भी बधाइयाँ मिलनी शुरू हो गई है । अनुपम खेर ने कंगना रनौत को जीत की बधाई दी है । उन्होंने X पर कंगना का मोंटाज वीडियो शेयर कर लिखा, “प्यारी कंगना, तुम्हारी बड़ी विजय पर बधाई हो । तुम रॉकस्टार हो । तुम्हारा सफर बहुत-बहुत प्रेरणादायक रहा है । तुम्हारे लिए, मंडी और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए मैं बहुत खुश हूं. तुमने हर बार साबित किया है कि अगर आप फोकस रहकर मेहनत करते हैं तो कुछ भी हो सकता है. जय हो ।”
Dearest @KanganaTeam! CONGRATULATIONS on your HUGE Victory! You are a #ROCKSTAR. Your journey is so so inspirational! So happy for you and the people of #Mandi and #HimachalPradesh. You have proved time and again that if one is focused and works hard तो “कुछ भी हो सकता है”! जय… pic.twitter.com/sMYa9iDT3P
— Anupam Kher (@AnupamPKher) June 4, 2024
कंगना ने सुबह नतीजे आने से पहले मां के साथ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें उन्हें उनकी मां शुभकामनाएं देते हुए दही और चीनी खिलाती दिख रही थीं । एक्ट्रेस ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था, “माता ईश्वर का रूप है । आज मेरी मां दही-शक्कर खिलाती हुईं ।”
लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करके कंगना रनौत काफी खुश हैं । उनके लिए ये जीत काफी मायने रखती है
















