83 और चंदू चैंपियन जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फ़िल्में बनाने के बाद, कबीर खान एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर बड़ी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म के साथ कमर्शियल सिनेमा में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं । विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि, कबीर खान की यह फ़िल्म करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के साथ एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म होगी । फ़िलहाल यह फ़िल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है । और अब हमे पता चला है कि, कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली इस एक्शन थ्रिलर फ़िल्म के लिए सलमान खान और विक्की कौशल के बीच रेस लगी है ।

सलमान खान या विक्की कौशल
एक सूत्र ने हमें बताया कि कबीर खान बजरंगी भाईजान के बाद फिर से एक ब्लॉकबस्टर देने की तैयारी में हैं । “कबीर खान करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर एक कमर्शियल एक्शन फिल्म बना रहे हैं । कबीर खान की अगली फिल्म की कास्टिंग में एक माचो सुपरस्टार की मौजूदगी की जरूरत है और निर्देशक इस भूमिका के लिए सलमान खान या विक्की कौशल में से किसी एक को देख रहे हैं ।”
कहा जा रहा है कि, कबीर और करण ने दोनों हीरो से डेट्स तय करने के लिए बातचीत शुरू कर दी है । सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को आगे बताया, “सलमान खान और विक्की कौशल दोनों ही इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, लेकिन फाइनल डिसीजन ड्राफ्ट सुनने के बाद लिया जाएगा ।”
कबीर खान की यह फिल्म 2025 के अंत में फ्लोर पर आने की उम्मीद है और मेकर्स को पूरा भरोसा है कि सलमान या विक्की में से कोई एक इस एक्शन थ्रिलर में काम करेगा।
















