जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म जिसका पहले नाम एनटीआर 30, को फ़ाइनली टाइटल मिल गया है । जूनियर एनटीआर की इस फ़िल्म का नाम होगा देवरा जिसमें जाह्नवी कपूर और सैफ़ अली ख़ान भी लीड रोल में नज़र आएंगे । जूनियर एनटीआर ने देवरा के रूप में ऑफिशियल टाइटल की घोषणा कर अपने फ़र्स्ट लुक से पर्दा हटा दिया है । बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा कोर्तला शिव द्वारा निर्देशित है और जूनियर एनटीआर अपने फ़र्स्ट ऑफिशियल लुक में काफ़ी इंटेंस अवतार में नज़र आ रहे हैं ।

जूनियर एनटीआर की नई एक्शन ड्रामा फ़िल्म का नाम देवरा ; शेयर किया इंटेंस फ़र्स्ट लुक

जूनियर एनटीआर की फ़िल्म देवरा

उनके  लुक की बात करें तो मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर एक अल्फ़ा मैन की तरह दिख रहे है जो इस एक्शन मिशन पर है । देवरा के साथ जिसका अर्थ है भगवान, स्टार भारत में एक्शन जॉनर के लिए नए मानदंड स्थापित करने के लिए यहां है ।

देवरा का निर्माण युवसुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है और नंदमुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत किया गया है । यह फिल्म 5 अप्रैल 2024 को पैन इंडिया रिलीज होने के लिए तैयार है । फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं । देवरा जान्हवी कपूर की तेलुगु इंडस्ट्री में पहली फिल्म है ।

फिल्म का निर्माण मिकिलिनेनी सुधाकर और कोसाराजू हरि कृष्णा ने किया है । अनिरुद्ध रविचंदर संगीत संभालेंगे, आर रतनवेलु सिनेमैटोग्राफर होंगे, सुबु सिरिल आर्ट विभाग का नेतृत्व करेंगे, और श्रीकर प्रसाद एडीटर के रूप में काम करेंगे ।