जॉन अब्राहम की एक्शन पैक्ड फ़िल्म सत्यमेव जयते 2 ने फ़ाइनली अपनी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है । सत्यमेव जयते 2 के नए पोस्टर के साथ जॉन अब्राहम ने फ़िल्म की रिलीज डेट का ऑफ़िशियल ऐलान किया । सत्यमेव जयते 2 ईद के मौके पर यानी 13 मई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । बता दें कि बॉक्स ऑफ़िस पर सत्यमेव जयते 2 का मुकाबला सीधे सलमान खान की फ़िल्म राधे- योर मोस्ट वॉन्डेट भाई से होगा क्योंकि राधे भी उसी दिन यानी 13 मई को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है ।

13 मई 2021 ईद पर रिलीज होगी जॉन अब्राहम की डबल एक्शन पैक्ड फ़िल्म सत्यमेव जयते 2, सलमान खान की राधे से होगा बॉक्स ऑफ़िस मुकाबला

जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 ईद पर होगी रिलीज

मिलाप मिलन झवेरी द्दारा निर्देशित सत्यमेव जयते 2 में जॉन डबल रोल में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में जॉन के अपोजिट दिव्या खोसला कुमार नजर आएंगी ।

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एमई एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित सत्यमेव जयते 2 ईद के मौके पर यानी 13 मई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।