यशराज फिल्म्स की धूम फ्रेंचाइजी हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन फ़्रेंचाइज़ी में से एक है जिसकी नई किश्त का हर किसी को इंतज़ार रहता है । साल्म 2004 में रिलीज़ हुई धूम के फ़र्स्ट पार्ट में जॉन अब्राहम विलेन  अवतार में नज़र आए, धूम 2 में ऋतिक रोशन और धूम 3 में आमिर ख़ान निगेटिव अवतार में नज़र आए । और अब यशराज धूम की चौथी किश्त, यानी धूम 4 लाने की तैयारी कर रहे हैं । इसी के साथ धूम 4 की स्टारकास्ट को लेकर भी कई खबरें सामने आ रही हैं । कुछ खबरों में कहा जा रहा है कि, पठान स्टार शाहरुख खान धूम 4 में निगेटिव किरदार प्ले करते हुए नज़र आएँगे लेकिन इस खबर पर कोई ऑफ़िशियल बयान सामने नहीं आया है । लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि, जॉन अब्राहम की एक बार फिर धूम फ़्रेंचाइज़ी में वापसी हो रही है ।

पठान के बाद अब धूम 4 में निगेटिव रोल निभाएंगे जॉन अब्राहम ; यशराज फिल्म्स की धूम फ्रेंचाइजी में हो सकती है वापसी

जॉन अब्राहम की धूम फ्रेंचाइजी में वापसी  

धूम फ्रेंचाइजी में जॉन की वापसी पर इंडस्ट्री से जुड़े क़रीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “इस साल की शुरुआत में जॉन ने शाहरुख खान अभिनीत पठान में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया । निगेटिव रोल में जॉन को लोगों ने काफ़ी पसंद किया । इसलिए यशराज फिल्म्स यदि एक बार फिर जॉन को धूम फ़्रेंचाइज़ी में वापस ले ले तो कोई हैरानी नहीं होगी । दरअसल, पिछले कुछ दिनों से वाईआरएफ में रोजाना मीटिंग्स होती रही हैं और जॉन को कई मौकों पर इन मीटिंग्स में शामिल होते देखा गया है । अगर कुछ भी तय होता है, तो यह इनमें से किसी एक मीटिंग में हो जाएगा ।

दिलचस्प बात यह है कि जॉन के धूम फ़्रैंचाइज़ी में वापस लौटने के स्रोत का कारण यह है कि, “अगर आपको याद है, तो धूम का क्लाईमेक्स ओपन एंड था ।  इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं थी कि फिल्म में जॉन का किरदार मर गया था या वह भाग गया था । इस अनिश्चितता का उपयोग उन्हें धूम फ्रेंचाइजी में वापसी करते हुए देखने के लिए किया जा सकता है ।

जॉन के धूम 4 के साथ धूम फ़्रैंचाइज़ी में लौटने की चर्चा जोर पकड़ रही है, हालाँकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाक़ी है ।