करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नज़र आने के बाद अब जया बच्चन एक बार फ़िल्म सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं । इस बार जया बच्चन फ़िल्ममेकर ज़या बच्चन की फ़िल्म दरवाज़ा में अहम रोल में नज़र आने वाली हैं । इस फ़िल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी भी जया के सपोर्टिंग रोल में नज़र आएँगे ।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एंग्री लेडी का किरदार निभाने के बाद अब जया बच्चन विकास बहल की कॉमेडी फ़िल्म दरवाजा में आएंगी नज़र

विकास बहल की फ़िल्म में ज़या बच्चन

विकास बहल दरवाज़ा की शूटिंग इस महीने के अंत में शुरू करने वाले हैं । ऐसा पहली बार होगा जब जया विकास बहल के साथ काम करेंगी । फ़िल्म की पूरी कहानी ज़या बच्चन के किरदार के इर्द गिर्द घूमती हुई नज़र आएगी । यह एक एक मज़ेदार कॉमेडी ड्रामा है ।

फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने बताया है कि, इसमें और भी कई दिलचस्प किरदार हैं । लेकिन जया कहानी का मुख्य केंद्र हैं । हालांकि जया को अपनी कॉमिक टाइमिंग को लेकर इतना यक़ीन नहीं था लेकिन निर्देशक विकास बहल उन्हें लेकर बहुत आश्वस्त थे । दिलचस्प बात यह है कि विकास ने हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ दो फिल्मों गुडबाय और गणपथ में काम किया है ।