पठान के बाद अब हर किसी को शाहरुख खान की अगली फ़िल्म जवान का बेसब्री से इंतजार है । लेकिन लगता है ये इंतजार अभी और लंबा होने वाला है क्योंकि जवान के रिलीज प्लान में थोड़ा फ़ेरबदल हुआ है । जहां पहले एटली कुमार के निर्देशन में बनी जवान 2 जून को रिलीज होने वाली थी वहीं अब यह फ़िल्म अपनी तय रिलीज डेट से पोस्टपोन हो गई है । बॉलीवुड हंगामा ने जवान के रिलीज प्लान में चेंज होने की खबर सबसे पहले अपने पाठकों को दी थी । और अब एक बार फ़िर हमारे पास शाहरुख खान की जवान की रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट है ।

Jawan-postponed-to-now-release-on-June-29-instead-of-June-2-STOIC-Silence-from-Shah-Rukh-Khan-and-Red-Chillies-Entertainment-adds-to-the-speculation-and-confusion-1

शाहरुख खान की जवान होगी पोस्टपोन

जवान से जुडे करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “यदि जवान 2 जून को रिलीज होती तो अब तक फ़िल्म का टीजर या ट्रेलर रिलीज हो चुका होता । वहीं फ़िल्म की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने भी जवान के प्रमोशन को अभी तक शुरू नहीं किया है । इसलिए कहा जा रहा है जवान की रिलीज 2 जून से पोस्टपोन कर दी गई है ।”

“ऐसा कहा जा रहा है कि, शाहरुख की जवान अब गुरुवार, 29 जून को रिलीज होगी । इसके अलावा, सिद्धार्थ मल्होत्रा-स्टारर योद्धा और आयुष्मान खुराना-स्टारर ड्रीम गर्ल 2, 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब दोनों को पोस्टपोन कर दिया गया है । कई लोगों का मानना था कि इन दोनों फिल्मों को इसलिए पोस्टपोन किया गया क्योंकि वह जवान से बॉक्स ऑफ़िस मुकाबला नहीं करना चाहती थी ।”

दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत सत्यप्रेम की कथा 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है । हालांकि, अभी तक, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि नाडियाडवाला ग्रैंडसन प्रोडक्शन सत्यप्रेम की कथा को पोस्टपोन करेंगे या नहीं ।

फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े अंदरूनी सूत्र ने कहा, "इस पहलू को लेकर व्यापार और उद्योग में बहुत सी अटकलें और भ्रम चल रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि शाहरुख खान या रेड चिलीज एंटरटेनमेंट जल्द से जल्द कुछ घोषणा करेंगे कि क्या जवान 2 जून को रिलीज हो रही है या स्थगित की जा रही है ।

एटली द्वारा निर्देशित, जवान में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा अहम भूमिका नें नजर आएंगी । इसके अलावा फ़िल्म में दीपिका पादुकोण भी स्पेशल अपीरियंस में नजर आएंगी ।