720003682

जहां कई कलाकार भारी संख्या में अंतर्राष्ट्रीय विज्ञापनों की डील कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ़ जैकलीन फ़र्नांडीस ने अपने देश श्रीलंका के लिए  ब्रांड एंबेसडर बनने का फ़ैसला किया है । जैकलीन, जिसने श्रीलंका पीजेंट में ब्यूटी क्वीन का खिताब जीता था, अब श्रीलंकाई  एयरलाइंस का चेहरा बनने जा रही है ।

जैकलीन फ़र्नांडीस ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह इस तरह के एक प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुड़ने से बेहद खुश हैं और उनके लिए ये एक बेहद सम्मान की बात है । उन्होंने यह भी कहा कि, एक बच्चे के रूप में उनकी इस एयरलाइंस के साथ बहुत सी यादें जुड़ी हुईं हैं जो अब फ़िर से ताजा हो जाएंगी ।  इस एयरलाइंस ने जैकलीन के अलावा पहले भी कई लोकप्रिय श्रीलंकाई सलेब्रिटीज़ जैसे,  महेला जयवर्धने औरकुमार संगाकारा, को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है ।

फ़िल्मों की बात करें तो, इन दिनों जैकलीन फ़र्नांडीस अपनी आगामी फ़िल्म ए फ़्लाइंग जट्ट के प्रमोशन और राज-कृष्णा के निर्देशन में बनने वाली फ़िल्म, जिसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी, की शूटिंग में व्यस्त हैं ।