Tubelight

खूबसूरत लूलिया वंतूर, जो सलमान खान की चर्चित प्रेमिका हैं, काफ़ी समय से खबरों में हैं । आपको बता दें कि लूलिया ने गायिकी में अपना डेब्यू सलमान खान की सुपरहिट फ़िल्म सुल्तान, जिसमें उन्होंने 'बेबी को बेस पसंद है' गाने का दूसरा वर्जन गाया था, से की थी ।

लूलिया के बारें में अब नई खबर ये है कि अब ये सलमान खान की आगामी फ़िल्म ट्यूबलाइट में भी अत्यंत भावपूर्ण गाना गाएंग़ी । क्योंकि लूलिया की टोन और आवाज गाने के लिए एकदम फ़िट बैठती है इसलिए फ़िल्म के म्यूजिक कंपोजर ने लूलिया को इस फ़िल्म में गाना गाने के लिए चुनने का फ़ैसला किया । आपको बता दें कि लूलिया वंतूर ने हाल ही में हिमेश रेशमिया के साथ 'एवरी नाइट एंड डे' गाना गाकर लोगों का दिल जीत लिया । इतना ही नहीं लूलिया ने कपिल शर्मा के शो पर भी अपनी गायिकी के कौशल को दिखाया था ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्यूबलाइट, जिसे कबीर खान द्दारा बनाया जा रहा है, से चीनी अभिनेत्री झू झू अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं । झू झू इस फ़िल्म में लीड रोल में सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी । इसके अलावा, ट्यूबलाइट में शाहरुख खान भी एक छोटी सी भूमिका में नजर आएंगे ।

हालांकि ट्यूबलाइट में लूलिया वंतूर के गाना गाने के बारें में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन इसे पुष्टि करने की कोशिश की जा रही है ।