गंभीर बीमारी से जूझ रहे अभिनेता इरफान खान ने कुछ दिन पहले अपनी आगामी फ़िल्म कारवां का ऐलान कर अपने फ़ैंस को खुश कर दिया । और अब उस फ़िल्म को लेकर खबर आ रही है कि, यह फ़िल्म अपनी तय रिलीज डेट से पहले रिलीज होगी । इरफान खान, दुलकएर सलमान और मिथिला पालकर अभिनीत रॉनी स्क्रूवाला की अगली फिल्म कारवां अब 3 अगस्त, 2018 को रिलीज होगी ।

इरफान खान की फ़िल्म कारवां की रिलीज डेट बदली, अब 7 दिन पहले होगी रिलीज

बॉक्सऑफ़िस टकराव से बचने के लिए इरफान खान की कारवां की रिलीज डेट बदली

बॉक्स ऑफिस पर स्पष्ट दो सप्ताह के लिए एकल रन का आनंद लेने के लिए निर्माताओं ने इसे एक सप्ताह पहले रिलीज करने का निर्णय लिया है । वितरक के दृष्टिकोण के मुताबिक, यह रिलीज के लिए एक आकर्षक तारीख है ।

यह फ़िल्म तीन ऐसे अनजान लोगों के इर्दगिर्द घूमती हुई नजर आएगी जिनकी अनजाने में एक दूसरे से मुलाकात होती है और तीनों ही जीवन के विभिन्न पहलू से वाकिफ़ रखते है लेकिन इनका नसीब, ज़िन्दगी की इस विचित्र यात्रा में तीनो को एक साथ ला कर खड़ा कर देता है ।

इरफान खान की फ़िल्म कारवां की रिलीज डेट बदली, अब 7 दिन पहले होगी रिलीज

फिल्म को केरला के खूबसूरत इलाकों में फ़िल्माया गया है जो निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक सुखद अनुभव की तरह होगा ।

साउथ इंडस्ट्री का जाना-माना नाम दुलकएर सलमान इस फ़िल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी नई शुरुआत करने के लिए तैयार है । मिथिला पालकर भी इस फ़िल्म के साथ पहली बार बॉलीवुड में एक प्रमुख अभिनेत्री की भूमिका में नज़र आएंगी ।

यह भी पढ़ें : गंभीर बीमारी से जूझ रहे इरफान खान का ये ट्वीट उनके फ़ैंस को खुश कर देगा

इरफान अभिनीत यह फ़िल्म रोनी स्क्रूवाला के क्रिएटिव प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी और ईशका फिल्म्स द्वारा निर्मित है । आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित "कारवां" इस साल 3 अगस्त को रिलीज होगी ।