इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2024 अपने 15वें संस्करण के साथ लौट आया है, जिसमें वर्ष के सबसे प्रतीक्षित नामांकन की घोषणा की गई है। विदेशी धरती पर आयोजित होने वाले सबसे बड़े भारतीय फिल्म महोत्सव के रूप में, IFFM नामांकन साल दर साल पूरे भारत से कॉन्टेंट की विविधता और गहराई का संकेत है।

शाहरुख खान, दिलजीत दोसांझ और कार्तिक आर्यन समेत इन स्टार्स, फ़िल्मों और वेब सीरिज को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 में मिला नॉमिनेशन ; ये है पूरी लिस्ट

 

जवान, चंदू चैंपियन, 12वीं फेल को मिला नॉमिनेशन

ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरियन सरकार द्वारा समर्थित और प्रस्तुत इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का (IFFM) भारतीय सिनेमा का एक वार्षिक उत्सव है, जो भारत की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों, डिजिटल सिरीज़ और प्रतिभाओं का प्रदर्शन करता है। महोत्सव का उद्देश्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारतीय सिनेमा की विविधता का जश्न मनाना है। इस वर्ष यह महोत्सव 15 अगस्त को शुरू होकर 25 अगस्त को समाप्त होगा। IFFM पुरस्कार इस वार्षिक सेशन का प्रमुख पुरस्कार बन गया है जो वास्तव में समावेश, विविधता, भाषाओं, पैमाने और शैलियों की भावना का प्रतीक है।

इस साल, फेस्टिवल में किंग खान उर्फ शाहरुख खान सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी के लिए विभिन्न भाषाओं की कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं के साथ प्रतिस्पर्धा करते नज़र आएंगे, जिनमें विक्रांत मैसी, फहद फासिल, रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, मिथुन चक्रवर्ती आदि शामिल हैं। इसी तरह, अभिनेत्री आलिया भट्ट बेहद प्रतिभाशाली ज्योतिका और पार्वती थिरुवोथु और "लापता लेडीज़" की उभरती प्रतिभाओं नितांशी गोयल और प्रतिभा रांटा के साथ प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री श्रेणी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। ओटीटी श्रेणी में हीरामंडी, पोचर, मेड इन हेवन सीज़न 2 सहित अन्य सिरीज़ के शो और प्रतिभाएं जीत के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। प्रतिष्ठित IFFM 2024 पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा फेस्टिवल के दौरान 16 तारीख को उनकी वार्षिक उत्सव रात में की जाएगी और इसे मेलबर्न के पैलैस थिएटर में आयोजित किया जाएगा।

नॉमिनेशन लिस्ट :

सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म

1. 12वीं फेल (हिन्दी)

2. अमर सिंह चमकीला (हिन्दी)

3. चंदू चैंपियन (हिंदी)

4. डंकी (हिन्दी)

5. जवान (हिन्दी)

6. महाराजा (तमिल)

7. प्रेमालु (मलयालम)

8. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (हिन्दी)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म - क्रिटिक्स चॉइस

1. डियर जस्सी (पंजाबी)

2. गर्ल्स विल बी गर्ल्स (अंग्रेजी/हिन्दी)

3. काथल - द कोर (मलयालम)

4. काबुलीवाला (बंगाली)

5. लापता लेडीज़ (हिन्दी)⁠

6. रैप्चर (गारो)

7. सप्त सागरदाचे एलो - साइड ए (कन्नड़)

8. थडावु - द सेंटेंस (मलयालम)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

1. दिलजीत दोसांझ - अमर सिंह चमकीला

2. फहद फ़ासिल - आवेशम

3. कार्तिक आर्यन - चंदू चैंपियन

4. ममूटी - काथल - द कोर

5. मिथुन चक्रवर्ती - काबुलीवाला

6. रणवीर सिंह - रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

7. शाहरुख खान - डंकी और जवान

8. स्पर्श श्रीवास्तव - लापता लेडीज़

9. विक्की कौशल - सैम बहादुर

10. विक्रांत मैसी - 12वीं फेल

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

1. आलिया भट्ट - रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

2. अलीजेह अग्निहोत्री - फर्रेह

3. बीना आर चंद्रन - थडावु - द सेंटेंस

4. ज्योतिका - काथल - द कोर

5. नितांशी गोयल - लापता लेडीज़

6. पार्वती थिरुवोथु - उल्लोझुक्कु - अंडरकरंट

7. प्रतिभा रांटा - लापता लेडीज़

8. प्रीति पाणिग्रही - गर्ल्स विल बी गर्ल्स

9. सान्या मल्होत्रा - मिसेज

10. स्वाति रेड्डी - मंथ आफ मधु

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

1. इम्तियाज़ अली - अमर सिंह चमकीला

2. कबीर खान - चंदू चैंपियन

3. करण जौहर - रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

4. निथिलन सामिनाथन - महाराजा

5. ⁠राहुल सदाशिवन - ब्रम्हायुगम

6. ⁠राजकुमार हिरानी - डंकी

7. विधु विनोद चोपड़ा - 12वीं फेल

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - क्रिटिक्स चॉइस

1. क्रिस्टो टॉमी - उल्लोझुक्कू - अंडरकरंट

2. दीवा शाह - बहादुर - द ब्रेव

3. डोमिनिक संगमा - रिमडोगिटांगा (रैप्चर)

4. हेमंथ राव - सप्त सागरदाचे एलो - साइड ए

5. किरण राव - लापता लेडीज़

6. सौरव राय - गुरास

7. शुचि तलाति - गर्ल्स विल बी गर्ल्स

8. ⁠सुमंत भट्ट - मिथ्या

सर्वश्रेष्ठ ओटीटी शो

1. धूथा (तेलुगु)

2. हीरामंडी (हिन्दी)

3. कोहर्रा (हिन्दी)

4. मेड इन हेवेन 2 (हिन्दी)

5. पंचायत सीज़न 3 (हिन्दी)

6. पोचर (मलयालम)

7. रेलवे मेन (हिन्दी)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ओटीटी

1. अर्जुन माथुर - मेड इन हेवन 2

2. बाबिल खान - द रेलवे मेन

3. गुलशन देवैया - गंस एंड गुलाब्स

4. जीतेन्द्र कुमार - पंचायत सीज़न 3

5. नवीन चंद्र - इंस्पेक्टर ऋषि

6. आर. माधवन - द रेलवे मेन

7. रोशन मैथ्यू - पोचर

8. सुविंदर विक्की - कोहर्रा

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ओटीटी

1. हरलीन सेठी - कोहर्रा

2. करिश्मा तन्ना - स्कूप

3. नीना गुप्ता - पंचायत सीज़न 3

4. निमिषा सजयन - पोचर

5. पार्वती थिरुवोथु - धुथा

6. श्रिया पिलगांवकर - द ब्रोकन न्यूज़ 2

7. शोभिता धूलिपाला - मेड इन हेवन 2

सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री

1. फार्मिंग द रिवोल्यूशन

2. फ्लिकरिंग लाइट्स

3. हेडहंटिंग टू बीटबॉक्सिंग

4. इंदिरास इमरजेंसी

5. इनसाइड्स एंड आउटसाइड्स

6. ट्रॉली टाइम्स

सर्वश्रेष्ठ फिल्म - उपमहाद्वीप

1. बारिर नाम शाहाना (अ हाउस नेम्ड शाहाना) - बांग्लादेश

2. पैराडाइस - श्रीलंका

3. द मॉन्क एंड द गन - भूटान

4. द रेड सूटकेस - नेपाल

5. वाखरी (वन आफ अ काइंड) - पाकिस्तान