
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमने आपको खबर दी थी 'ग्लोबल स्टार' बन चुकी प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के दूसरे सीजन की शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गईं जिसके चलते उनके सिर में चोट लग गई । जिसके बाद उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया । जाहिरतौरपर, प्रियंका चोपड़ा को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है ।
प्रियंका चोपड़ा की हालत के बारें में लेटेस्ट अपडेट देते हुए प्रियंका ने खुद अपनी हालत के बारें में जानकारी दी । सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने ट्विट करते हुए लिखा, “Thank you for all of your warm thoughts and well wishes. I will be ok, and am looking forward to getting back to work as soon as I can. Much love”.
क्वांटिको 2 के अलावा प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच में एक नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी । इस फ़िल्म में प्रियंका हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन के साथ एक्शन सीन करती हुईं नजर आएंगी ।
















