पठान जैसी ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देने के बाद डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद से उम्मीदें और बढ़ गई है । अब सभी की निगाहें सिद्धार्थ आनंद की अगली फ़िल्म फ़ाइटर पर जिसमें एक बार उनके वॉर हीरो ॠतिक रोशन और पठान एट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आएंगे । ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एरियल एक्शन ड्रामा फाइटर अपनी स्टोरी-लाइन, स्कैल, शैली और स्टार कास्ट को लेकर शुरूआत से ही चर्चा में बनी हुई है । इस फ़िल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे । फ़िल्म की शूटिंग जोर शोर से चल रही है । और अब फ़ाइटर को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि, सिद्धार्थ आनंद ने फ़ाइटर के क्लाइमेक्स को एक्शन पैक्ड बनाने की पूरी तैयारी कर ली है । खबरों की मानें तो, इस क्लाइमेक्स को शूट करने में 120 घंटे से अधिक का समय लगेगा।

सिद्धार्थ आनंद ॠतिक रोशन की फ़ाइटर के क्लाइमेक्स को बनाएंगे एक्शन पैक्ड
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फाइटर का क्लाइमेक्स 25 मिनट का होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, “ऋतिक और सिद्धार्थ आनंद फ़ाइटर के स्कैल को बखूबी जानते हैं और इसलिए दोनों अब तक के अपने सबसे बड़े क्लाइमेक्स को शूट करने के लिए तैयार हैं। इस एक्शन से भरपूर क्लाइमेक्स सीन के लिए टीम 120 घंटे से अधिक समय तक शूटिंग करेगी, जिसमें फिल्म में लगभग 25 मिनट का स्क्रीन टाइम लगेगा । फाइटर की एडिंग में हवाई शॉट्स के साथ-साथ मारधाड वाले सीन भी देखने को मिलेंगे । ऋतिक, दीपिका और अनिल इस एपिक क्लाइमेक्स शूट का हिस्सा होंगे ।”
यह बताते हुए कि टीम वर्तमान में SRPF ग्राउंड्स, जोगेश्वरी (मुंबई) में शूटिंग कर रही है, सूत्र ने आगे कहा, “फाइटर शूट शेड्यूल के अनुसार चल रहा है और टीम इसे जून की शुरुआत तक मुख्य फोटोग्राफी पर समाप्त कर देगी । यह एक हैवी वीएफएक्स वाली फिल्म है और आने वाले छह महीने अंतिम वीएफएक्स टच पर काम करने के लिए समर्पित होंगे ।”
अधिक जानकारी देते हुए, स्रोत ने आगे कहा, “फाइटर के लिए वीएफएक्स का नेतृत्व डीएनईजी द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने अतीत में अपने काम के लिए ऑस्कर जीता है । सिद्धार्थ आनंद फाइटर को कभी न देखे गए एक्सपीरियंस वाली फ़िल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं ।”
ऋतिक, दीपिका पादुकोण और अनिल स्टारर फ़ाइटर 25 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी ।
















