यश राज फ़िल्म्स ने अपनी साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर 2 का एक्शन पैक्ड ट्रेलर आज यानि 25 जुलाई को रिलीज़ कर दिया है। यह फिल्म न केवल YRF के स्पाय यूनिवर्स को और बड़ा बनाती है, बल्कि इसमें भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े सितारे — ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर — पहली बार स्क्रीन पर आमने-सामने नजर आएंगे।

वॉर 2 का एक्शन पैक्ड ट्रेलर रिलीज
ट्रेलर में एक्शन, इमोशन और थ्रिल का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। ऋतिक रोशन फिर एक बार अपने करिश्माई अंदाज़ में ‘कबीर’ के किरदार में लौटते हैं, वहीं साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर एक रहस्यमयी और शक्तिशाली अपोज़िट फोर्स के रूप में सामने आते हैं। कियारा आडवाणी, जो इस फ्रेंचाइज़ी में पहली बार नज़र आ रही हैं, ट्रेलर में एक अहम भूमिका में दिखती हैं और उनके किरदार में एक्शन के साथ इंटेलिजेंस की झलक भी मिलती है।
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी वॉर 2 YRF के स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी पेशकश है, जिसमें पहले से ही टाइगर (सलमान खान), पठान (शाहरुख खान) और कबीर (ऋतिक रोशन) जैसे किरदार मौजूद हैं। अयान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म स्पाई यूनिवर्स को और व्यापक बनाती है, जिसमें अब एनटीआर जैसे पावरहाउस कलाकार की एंट्री दर्शकों के उत्साह को दोगुना कर रही है।
इस ट्रेलर को खास तौर पर 25 जुलाई को रिलीज़ किया गया है, जो ऋतिक रोशन और एनटीआर – दोनों की फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल की सफल यात्रा को सेलिब्रेट करता है। यशराज फिल्म्स की इस रणनीति को लेकर भी इंडस्ट्री में काफी चर्चा है।
पैन-इंडिया फ़िल्म वॉर 2, 14 अगस्त 2025 को हिंदी, तेलुगु और तमिल तीन भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Get ready for the storm, the WAR begins now! #War2Trailer is out!#War2 releasing in Hindi, Telugu & Tamil on August 14th in cinemas
worldwide! @iHrithik | @tarak9999 | @advani_kiara | #AyanMukerji | #YRFSpyUniverse pic.twitter.com/Lkphc4afYt
— Yash Raj Films (@yrf) July 25, 2025
















