केंद्र सरकार ने सॉफ्ट पोर्न कंटेंट दिखाने वाले ऐप्स पर बड़ा एक्शन लिया है । केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने उल्लू ऐप, ALTT, देसीफ्लिक्स और बिग शॉट्स समेत 25 ऐप पर बैन लगाया है । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पोर्नोग्राफिक्स कंटेंट और आपत्तिजनक एड दिखाने वाले ऐप्स की पहचान करते हुए यह कदम उठाया है। इस संबंध में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है ।

अश्लीलता फैलाने वाली सॉफ्ट पॉर्न ऐप्स को सरकार ने किया बंद ; इन 25 ऐप्स के ख़िलाफ़ लिया बड़ा एक्शन

केंद्र सरकार ने सॉफ्ट पोर्न कंटेंट पर लिया एक्शन

सॉफ्ट पॉर्न ऐप्स पर सरकार की ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक है । सरकार ने अपने इस फैसले को लेकर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को भी खास निर्देश जारी किए हैं । सरकार की ओर से जारी किए नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को निर्देश दिया है कि वे इन 25 ऐप्स को अपने-अपने सर्वर से ठप करें और इनकी पहुंच को तुरंत बंद कर दें। स्टोरीबोर्ड18 ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह कदम कदम अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

इसे लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के तहत, मध्यस्थ गैरकानूनी जानकारी को हटाने या उस तक पहुंच को अक्षम करने के लिए ज़िम्मेदार हैं । इस अधिसूचना में कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य ऐसी सामग्री के प्रसार पर अंकुश लगाना है जिसे यौन रूप से स्पष्ट और भारतीय कानूनी एवं सांस्कृतिक मानकों का उल्लंघन करने वाला माना जाता है ।

मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग के मुताबिक, बैन की गई सभी ऐप्स और वेबसाइट्स पोनोग्राफिक कंटेंट समेत आपत्तिजनक ऐड दिखाते हैं। ऐसे में ये आईटी एक्ट, 2000 के सेक्शन 67 और सेक्शन 67ए, भारतीय न्याय संहिता, 2023 के सेक्शन 294 और इनडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वुमन (प्रॉहिबिशन) एक्ट, 1986 के सेक्शन 4 समेत कई नियमों का उल्लंघन करते हैं। यही कारण है कि इन पर बैन लगाया गया है। सरकार ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को भारत में इन वेबसाइटों तक सार्वजनिक पहुँच को अक्षम या हटाने का स्पष्ट निर्देश दिया है । बता दें कि इससे पहले मार्च महीने में भी मंत्रालय ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने को लेकर 19 वेबसाइट, 10 ऐप और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स को बैन किया गया था ।

इन 25 ऐप्स पर चला सरकार का चाबुक :-

आल्ट -ALTT

उल्लू -ULLU

बिग शॉट्स ऐप -Big Shots app

देशीफ्लिक्स -Desiflix

बूमेक्स -Boomex

नवरस लाइट -Navarasa Lite

गुलाब ऐप -Gulab app

कंगन ऐप -Kangan app

बुल ऐप -Bull app

जलवा ऐपा -Jalva app

वाओ एंटरटेनमेंट -Wow Entertainment

लुक एंटरटेनमेंट -Look Entertainment

हिटप्राइम -Hitprime

फेनियो -Feneo

शोएक्स -ShowX

सोल टॉकीज -Sol Talkies

अड्डा टीवी -Adda TV

हॉटएक्स वीआईपी -HotX VIP

हलचल ऐप -Hulchul app

मूडएक्स -MoodX

नियानएक्स वीआईपी -NeonX VIP

फ्यूजी -Fugi

मोजीफ्लिक्स -Mojflix

ट्राईफ्लिक्स -Triflicks

शोहिट- ShowHit