
हाल ही में, अफ़वाहों का बाजार गर्म था कि सोनी टीवी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुई लड़ाई के बाद, अब कपिल शर्मा के साथ शो के कॉंट्रेक्ट को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है । इस वजह से, शो की टीआरपी और लोकप्रियता में भी भारी गिरावट आई, इन सबके अलावा यह कहा जा रहा था कि चैनल कपिल शर्मा के साथ कॉंट्रेक्ट का नवीनीकरण नहीं करके इस शो को खत्म करने की योजना बना रहा था ।
अब 'द कपिल शर्मा शो' के बारें में ताजा खबर ये है कि चैनल के वरिष्ठ अधिकारियों ने लगभग एक महीने तक इस शो का विस्तार करने का निर्णय लिया है । लेकिन, यह महीना कपिल शर्मा, के लिए बहुत मुश्किलों भरा रहेगा क्योंकि इस दौरान उनके समय-पालन, स्वेच्छाचारिता, दूसरों पर हावी होने की आदत जैसे कई कारकों को बहुत से मापदंडों पर रखकर बारीकी से देखा जाएगा । सूत्रों की मानें तो, चैनल के अधिकारी अब कपिल शर्मा के व्यवहार को न सिर्फ शो के सेट ही देखेंगे बल्कि इसके बाद भी ध्यानपूर्वक देखेंगे ।
हालांकि इस बारें में अभी कोई ऑफ़िशियली पुष्टी नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कपिल शर्मा पर चैनल की छानबीन पहले ही शुरू हो चुकी है । और अब कपिल शर्मा भी 'अच्छे लड़के' जैसा व्यवहार करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे । और इस बात का गवाह बना हाल ही में प्रसारित हुआ एपिसोड जिसमें परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना आए थे । उस दिन, हमेशा से लेट आने वाले कपिल शर्मा, शो की शूटिंग के लिए सेट पर टाइम पर आए, और इतना ही नहीं वह यूनिट के लगभग हर व्यक्ति (स्पॉटबॉय से लेकर मेक-अप पर्सन तक) के साथ घुलेमिले और यहां तक कि कई के साथ तो सेल्फ़ी भी निकाली ।
















