
ईशा देओल, जिसने इसी साल अप्रैल में अपने मां बनने की खबर का ऐलान किया था, ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है । ईशा ने मुंबई कि हिंदुजा अस्पताल में एक नन्हीं सी बेटी को जन्म दिया । बेटी के जन्म से पूरा परिवार बेहद खुश है और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद नए-नए माता-पिता बने ईशा और भरत ने बड़ी सहजता के साथ तस्वीरें खिंचवाई ।
ईशा और भरत अब अपनी बेटी को घर ले आए हैं । घर आते ही बेटी का नामकरण भी हो गया और उन्होंने बेहद खुशी के साथ अपनी बेटी के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम राध्या रखा है । यह नाम राधा से प्राप्त होता है, जिसका अर्थ है पूजा करना । अपनी बेटी के नाम का ऐलान करते हुए भरत तख्तानी ने कहा, “हमें यह ऐलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारी बेटी का नाम राध्या तख्तानी होगा । यह नाम ईशा और मेरी आपसी सहमती से रखा गया है ।”
नाना, नानी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी, और तख्तानी परिवार इस 'दैवीय' नाम से बेहद खुश हैं। तख्तानी परिवार अब औपचारिक नामकरण समारोह आयोजित करेंगे ।
ईशा देओल और भरत तख्तानी ने प्यार और आशीर्वाद के लिए मीडिया बिरादरी का धन्यवाद किया । साथ ही उनके प्रशंसकों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने अपना प्यार और आशिर्वाद मां और बच्चे पर लुटाया । इन दिनों ईशा देओल अपनी बेटी राध्या के साथ व्यस्त हैं और माँ बनने की कोशिश कर रही है।
काम की बात करें तो, ईशा देओल पिछली बार रोडीज X 2 को होस्ट करते हुए नजर आईं थी और फ़िल्म किल देम यंग में भी नजर आईं थी ।
















