कल्ट क्लासिक फ्रेंचाइजी, हेरा फेरी अपनी कहानी, एक्टिंग और स्पेशली तीन मुख्य स्तर कास्ट- अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की वजह से जानी जाती है । लेकिन जब से परेश रावल ने हेरा फेरी 3 को छोड़ा है तब से उनके फैंस निराश हो गए हैं । इसलिए एक फैन ने हाल ही में परेश रावल से हेरा फेरी 3 में वापस आने की गुजारिश की और कहा- “सर, प्लीज थोड़ा सोचिए. दोबारा हेरा फेरी में मूवी को ज्वॉइन करने के लिए । आप इस फिल्म के हीरो हैं ।” इस पर जो परेश रावल ने रिप्लाई किया है वो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है ।

हेरा फेरी 3 में वापस आने पर परेश रावल का एपिक रिप्लाई
फैन की बात का जवाब देते हुए परेश रावल ने एक्स पर लिखा, “नहीं, हेरा फेरी में पहले से ही तीन हीरो हैं” । परेश रावल के इस जवाब का लोग अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं । परेश रावल के मुताबिक, इस बार हेरा फेरी 3 में तीन हीरो नजर आने वाले हैं । लेकिन अक्षय और सुनील शेट्टी के अलावा फ़िल्म में तीसरा एक्टर कौन है, इसका सस्पेंस अभी तक बरकरार है ।
NO … There are Three Heroes in Hera Pheri . ?❤️ https://t.co/k7naUD5jiC
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) June 9, 2025
बता दें कि हेरा फेरी फ्रेंजाइजी में परेश रावल ने ‘बाबूराव’ का किरदार निभाया है । जब उन्होंने फिल्म छोड़ने की अनाउंसमेंट की तो प्रियदर्शन, सुनील शेट्टी सब शॉक्ड रह गए । परेश रावल ने हेरा फेरी 3 का प्रोमो भी शूट कर लिया था । जिसके बाद अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ़ गुड की टीम परेश रावल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें लीगल नोटिस भेजकर 25 करोड़ का हर्जाना भी मांगा । परेश ने भी 11 लाख रुपए का साइनिंग अमाउंट 15 फीसदी ब्याज दर के साथ लौटा दिया । मामला अभी कानूनी दांवपेंच में फंसा हुआ है। लेकिन फैन्स उम्मीद लगा रहे हैं कि परेश फ्रेंचाइजी में वापसी कर सकते हैं । अब देखना यह है कि ‘बाबू भैया’ इस उम्मीद पर खरे उतरते हैं या फैन्स के हाथ निराशा ही लगती है।
















