हाल ही में रिलीज़ हुई बैड न्यूज़ के बाद अब विक्की कौशल अब अपनी अगली फ़िल्म छावा की तैयारी में बिजी हो गए हैं । विक्की कौशल अपनी हर फ़िल्म में अपने किरदार में पूरी तरह ढल जाने के लिए जाने जाते हैं फिर चाहे वो उरी हो या सैम बहादुर । और छावा भी ऐसी ही फ़िल्म बनने जा रही है जिसके लिए विक्की कौशल कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही ऐतिहासिक ड्रामा छावा में छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नज़र आने वाले विक्की कौशल और छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी का किरदार निभा रही रश्मिका मंदाना ने मराठी भाषा सीखी है ।

EXCLUSIVE: छावा के लिए विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने सीखी मराठी ; चार सप्ताह की ट्रेनिंग में सीखा मराठी लहजा

छावा के लिए विक्की कौशल ने सीखी मराठी

छत्रपति संभाजी महाराज, एक मराठा नेता और प्रसिद्ध सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे । इसलिए, अभिनेताओं के लिए अपने डायलॉग्स में कुछ मराठी टच दिखाना महत्वपूर्ण था । और इसलिए अपने किरदार से न्याय करने के लिए विक्की और रश्मिका ने अपनी मराठी उच्चारण को सही करने के लिए चार सप्ताह की ट्रेनिंग ली है ।

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा से यह जानकारी साझा की है । सूत्र ने कहा, “विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना दोनों ने ही छावा में अपने-अपने किरदारों के लिए चार सप्ताह तक मराठी भाषा के साथ-साथ उचित उच्चारण भी सीखा । मेकर्स यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे कि किरदार स्क्रीन पर पूरी तरह से प्रामाणिक और विश्वसनीय दिखें ।

छावा के अलावा, रश्मिका अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2: द रूल में भी लीड रोल में नज़र आएँगी ।