इस हफ़्ते सिनेमाघरों में दो बड़ी फ़िल्मों की बॉक्स ऑफ़िस मुकाबला होगा । एक सलमान खान और आयुष शर्मा की अंतिम - द फ़ाइनल ट्रूथ और दूसरी जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 । हालांकि जॉन अब्राहम की सत्यमेवय जयते 2 जहां 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी वहीं सलमान की अंतिम इसके ठीक एक दिन बाद यानि 26 नवंबर को थिएटर में रिलीज होगी । एक दिन के अंतराल पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही दोनों ही फ़िल्मों के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है । क्योंकि अंतिम में जहां सलमान पहली बार सिख पुलिस ऑफ़िसर के रूप में नजर आएंगे वहीं सत्यमेव जयते 2 में जॉन एक साथ ट्रिपल रोल में नजर आएंगे । हालांकि दोनों ही फ़िल्में अलग-अलग तरह से बनाई गई हैं और एक दूसरे से काफ़ी अलग हैं लेकिन दोनों फ़िल्मों में एक कॉमन सीन है जो देखने लायक है ।

सलमान खान और जॉन अब्राहम की फ़िल्में
अंतिम में सलमान सिख पुलिस ऑफ़िसर के रूप में नजर आ रहे हैं । ऐसे में फ़िल्म में एक सीन हैं जहां सलमान आयुष शर्मा से शर्टलैस होकर फ़ाइट करते हैं । पुलिस की वर्दी में सलमान अपने टफ़ लुक को दिखाते हैं । यह फ़िल्म की यूएसपी में से एक है क्योंकि इसे ट्रेलर में भी दिखाया गया है ।
तो ऐसा ही एक सीन सत्यमेव जयते 2 में भी देखने को मिलता है । इस फ़िल्म में जॉन का एक किरदार खाकी वर्दी में नजर आता है और एक एक्शन पैक्ड सीक्वंस में शर्टलैक होकर फ़ाइट करते नजर आते हैं । जॉन की स्मोकिंग हॉट बॉडी यकीनन थिएटर में शोर मचा देगी ।
एक ही हफ़्ते में दो एक जैसे सीन वाली अलग-अलग फ़िल्मों को देखना दिलचस्प होगा । कौनसा शर्टलैस पुलिस ऑफ़िसर आपको हॉट लगा, ये कमेंट करके जरूर बताइए ।
















