शाहरुख खान का सक्सेसफुल कमबैक उनके फ़ैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है । पठान जैसी ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देने के बाद अब हर किसी को उनकी अगली रिलीज, जवान का बेसब्री से इंतज़ार है । वहीं इसी साल रिलीज़ होने वाली शाहरुख की तीसरी फ़िल्म, डंकी को लेकर भी लोगों के बीच एक्साइटमेंट कम नहीं है । राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी डंकी, जो अवैध तरीक़े से विदेश जाने यानीडंकी फ़्लाइटपर बेस्ड है, की शूटिंग पूरी हो चुकी है । और अब बॉलीवुड हंगामा को एक्सक्लूसिवली पता चला है कि, राजकुमार हिरानी आने वाले फ़ेस्टिव सीजन में अपनी शाहरुख स्टारर डंकी की झलक दिखाने वाले हैं । हमें पता चला है कि मेकर्स ने डंकी के टीज़र को लॉंच करने की पूरी तैयारी कर ली है ।

EXCLUSIVE: डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान स्टारर डंकी का टीजर दिवाली के दौरान रिलीज़ करने की प्लानिंग की ; थिएटर में टाइगर 3 के साथ होगा अटैच

शाहरुख खान की डंकी का टीजर जल्द होगा रिलीज

डंकी के टीजर के बारें में इंडस्ट्री के बेहद विश्वसनीय सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को कन्फर्म करते हुए बताया, “साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म, शाहरुख अभिनीत राजकुमार हिरानी निर्देशित डंकी का टीज़र दिवाली के दौरान देखने को मिल सकता है । राजू सर दिवाली पर डंकी का टीज़र रिलीज़ करने की योजना बना रहे हैं और जल्द से जल्द इस पर काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं । दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान स्टारर टाइगर 3, 10 नवंबर को दिवाली के आसपास रिलीज़ हो सकती है, और पूरी संभावना है कि डंकी का टीज़र भी उसी दौरान रिलीज़ होगा, और मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म टाइगर 3 के साथ अटैच होगा ।

जहां तक फिल्म का सवाल है, डंकी में इमोशनल ड्रामा, अप्रत्याशित ट्विस्ट एंड टर्न और ह्यूमन स्प्रिट है । दीवाली के दौरान लोगों को डंकी की एक झलक देखने को मिलेगी । राजकुमार हिरानी और शाहरुख ने इस पर काम शुरू कर दिया है ।  

डंकी में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू लीड रोल में नज़र आने वाली हैं । कहा जा रहा है कि यह फ़िल्म दिसंबर 2023 में रिलीज हो सकती है  । हालांकि, फ़िक्स रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं हुई है ।