सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी परम सुंदरी  इस शुक्रवार, 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है । फिल्म अपने गानों, स्टारकास्ट और सब्जेक्ट को लेकर पहले ही चर्चा में है । बीते हफ़्ते मेकर्स ने सेंसर की औपचारिकताएँ पूरी कर लीं और बॉलीवुड हंगामा के पास सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की परम सुंदरी की सेंसर कट लिस्ट के बारें में एक्सक्लूसिव अपडेट है ।

EXCLUSIVE: 29 अगस्त को रिलीज हो रही सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की परम सुंदरी के इंटीमेट सीन्स पर CBFC ने नहीं चलाई कैंची ; बिना विज़ुअल कट दिए पास की फिल्म

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की परम सुंदरी रिलीज के लिए तैयार

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म में कोई भी विज़ुअल कट लगाने की मांग नहीं की । हाल के दिनों में सैयारा और वॉर 2 जैसी फिल्मों से बोर्ड ने इंटीमेट सीन्स हटाए थे । ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि परम सुंदरी के गाने ‘भीगी साड़ी’  पर सेंसर की कैंची चल सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और यह गाना जस का तस स्क्रीन पर दिखेगा।

हालाँकि, CBFC की एग्ज़ामिनिंग कमेटी ने कुछ डायलॉग्स और शब्दों में बदलाव ज़रूर करवाए। सबटाइटल्स में bastard  को बदलकर idiot किया गया। bloody और church शब्द को म्यूट कर सबटाइटल्स से भी हटा दिया गया। father शब्द को भी म्यूट किया गया। इसके अलावा, एंड क्रेडिट्स में गाना ‘सन मेरे यार वे ‘ चलाने की अनुमति दे दी गई।

इन बदलावों के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U/A 13+ सर्टिफिकेट दिया है। प्रमाणपत्र के अनुसार फिल्म की लंबाई 136 मिनट यानी 2 घंटे 16 मिनट है। तुषार जलोटा निर्देशित और दिनेश विजन (मैडॉक फ़िल्म्स) प्रोड्यूस्ड परम सुंदरी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।