करण जौहर ने 2024 के आखिर में अदार पूनावाला के साथ मिलकर धर्मा प्रोडक्शंस में बड़ी पार्टनरशिप की थी । सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ ने धर्मा प्रोडक्शंस और धर्मेटिक एंटरटेनमेंट में 1000 करोड़ रुपये में 50% हिस्सेदारी खरीदी है । और अब, करण जौहर अपने फ़िल्म बिजनेस को एक लेवल पर ऊपर ले जाने की पूरी तैयारी कर ली है । बॉलीवुड हंगामा को एक्सक्लूसिवली पता चला है कि, करण जौहर अब फिल्म वितरण व्यवसाय यानि फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में कदम रखने वाले है ।

EXCLUSIVE: करण जौहर ने की धर्मा प्रोडक्शंस को आगे ले जाने की प्लनिंग ; फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में रखा कदम

फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में कदम रख रहे हैं करण जौहर

बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया, “अब तक धर्मा प्रोडक्शंस सिर्फ़ फ़िल्में ही बनाता था, जबकि कोई और स्टूडियो या बड़ा वितरक इन फ़िल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज़ करने के लिए आता था। लेकिन अब करण चाहते हैं कि धर्मा एक पूरा स्टूडियो बने, जो फ़िल्मों को सिनेमाघरों में भी रिलीज़ भी करे।”

सूत्र ने आगे कहा, “भूमिका तिवारी, जो ज़ी स्टूडियो में डिस्ट्रीब्यूशन हेड थीं, धर्मा प्रोडक्शंस में शामिल हो गई हैं। वह इन-हाउस धर्मा फिल्मों के वितरण की प्रभारी होंगी । करण ने उनके साथ पहले भी धर्मा और ज़ी द्वारा बनाई गई फिल्मों जैसे गुड न्यूज़ (2019), केसरी (2019) आदि के लिए काम किया है। उनके पास कई सालों का अनुभव भी है और उन्हें डिस्ट्रीब्यूशन सर्किट में एक बड़ा नाम माना जाता है। उनके पास यह सुनिश्चित करने की बड़ी योजनाएँ हैं कि धर्मा प्रोडक्शंस की फ़िल्मों को देश भर के सिनेमाघरों में सर्वश्रेष्ठ संभव रिलीज़ मिले।”

इंडस्ट्री के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, “करण जौहर अब यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा की यश राज फिल्म्स (YRF) के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। उनके पास एक डिस्ट्रीब्यूशन ब्रांच भी है; वास्तव में, YRF ने न केवल फिल्मों के निर्माण के लिए बल्कि वितरण के लिए भी खुद के लिए एक बड़ा नाम बनाया है। करण जौहर भी यही करना चाहते हैं। यह कई सालों से उनके दिमाग में था और अब अदार पूनावाला के समर्थन से, वह आखिरकार अपने सपने को साकार कर रहे हैं।”

इस बीच, सूत्र ने यह भी खुलासा किया,“जिस तरह YRF अन्य बैनर द्वारा बनाई गई फिल्मों को भी वितरित करता है, उसी तरह धर्मा की डिस्ट्रीब्यूशन ब्रांच से भी ऐसा ही करने की उम्मीद है।” हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसा कब होगा। साथ ही, सूत्रों को यह भी पता नहीं है कि क्या धर्मा केवल भारत में ही फिल्में वितरित करेगा और क्या उनकी मौजूदगी विदेशों में भी होगी।

फिल्मों की बात करें तो, करण जौहर 2025 की शुरुआत सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अभिनीत धड़क 2 से करेंगे, जिसके बाद अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे अभिनीत एक अनटाइटल्ड पीरियड लीगल ड्रामा फिल्म आएगी ।