ॠतिक रोशन की स्पाई थ्रिलर वॉर का सीक्वल की तैयारी शुरू हो चुकी है । और इस बार यशराज फिल्म्स का स्पाई यूनिवर्स का लेवल अब और ज्यादा बढ़ने वाला है क्योंकि इसमें अब साउथ एक्टर की एंट्री भी हो गई है । इस बार वॉर 2 में ॠतिक रोशन के साथ आरआरआर एक्टर जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आने वाले हैं । ऐसा पहली बार होगा जब ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्क्रीन पर साथ नज़र आयेंगे । मेकर्स ने अपने स्पाई यूनिवर्स में साउथ एक्टर को लेने का फ़ैसला इसलिए किया है ताकि फ़िल्म कि पैन इंडिया अपील बढ़ जाए । अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित वॉर 2 की शूटिंग इसी साल नंवबर से शुरू होने जा रही है ।

EXCLUSIVE: ॠतिक रोशन और जूनियर एनटीआर इसी साल नवंबर से शुरू करेंगे वॉर 2 की शूटिंग ; ग्लोबल लेवल की फ़िल्म बनाने में जुटे आदित्य चोपड़ा और अयान मुखर्जी

ॠतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर

वॉर 2 के बारें में एक ट्रेड सूत्र ने बताया, “सबसे बड़े नाटकीय अनुभव के लिए तैयार हो जाइए जब ॠतिक वॉर 2 में जूनियर एनटीआर से मुकाबला करेंगे । फिल्म को एक ऐसे पैमाने पर तैयार किया जा रहा है जिसे भारत में पहले कभी नहीं किया गया है। आदित्य चोपड़ा और अयान इस फ़िल्म को ग्लोबल लेवल की फ़िल्म बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । फ़िलहाल प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और मेकर्स इसी साल नवंबर में अपना शूटिंग शेड्यूल शुरू करने वाले हैं ।”

सूत्र ने आगे बताया, “वॉर 2 में एनटीआर को लेने की बडी वजह फ़िल्म को बडे पैमाने पर पैन इंडिया अपील दिलाना था । आदित्य चोपडा इस फ़िल्म को अपने स्पाई यूनिवर्स की सबसे बडी फ़िल्म बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं ।”

वॉर 2 की बात करें तो, एक बार फ़िर इस फ़िल्म में ॠतिक कबीर के किरदार में नजर आएंगे । लेकिन इस बार यशराज फ़िल्मस की वॉर फ़्रैंचाइजी के सीक्वल वॉर 2 को सिद्धार्थ आनंद नहीं बल्कि अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे ।