
“अम्मी जान कहती हैं, कोई धंधा छोटा या बड़ा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता” रईस में बहुत ही मार्मिक ढंग से, कही गई है ये बात । निर्देशक राहुल ढोलकिया की रईस, एक ऐसे आदमी की कहानी की गवाह बनी है जो महज सात साल की उम्र से ग्रोथ के रास्ते पर चल पड़ा । ऊपर दिया गया डायलॉग फ़िल्म में बहुत ही लोकप्रिय होगा । जाहिरतौर पर रईस में शाहरुख खान को दिया गया ये डायलॉग उनकी अम्मी जान ने बोला है और इसी के साथ ये सवाल भी मन में कौंधता है कि आखिर रईस में शाहरुख की मां का किरदार निभा कौन रहा है ? और मेरे इस सवाल का जवाब दिया खुद निर्देशक राहुल ढोलकिया ने । उन्होने मुझे कल ये बताया कि रईस में शाहरुख की मां का किरदार शीबा चड्डा निभा रही हैं ।
शीबा एक निपुण अभिनेत्री है और हम दिल दे चुके सनम, दिल्ली 6, परजानिया, तलाश और लक बाई चांस जैसी फ़िल्मों में नजरेअ आ चुकी हैं । शीबा ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स में पढ़ाई की है । दिलचस्प बात ये है कि शाहरुख खान भी हंसराज कॉलेज से ही पढ़े हुए हैं । वह बहुत ही शानदार अभिनेत्री हैं और रईस में उनका अभिनय अति उत्सुकता से सराहा जाएगा ।
















