ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के इंडिया कॉन्सर्ट ने जबरदस्त हाइप क्रिएट कर दी है । कोल्डप्ले के इंडिया कॉन्सर्ट की दीवानगी लोगों में ऐसी है कि, इसकी टिकटें मिलनी मुश्किल हो गई हैं । अगले साल जनवरी 18, 19 और 21, 2025 को मुंबई में कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट होना है । लेकिन जैसे ही संडे को इसकी टिकटें खुली, कुछ मिनटों में ही खत्म हो गईं । ऑनलाइन बुकिंग ऐप तक क्रैश हो गया । अत्यधिक मांग के कारण, आयोजकों ने मंगलवार, 20 जनवरी को एक और शो जोड़ा । फिर भी, कुछ ही समय में टिकट बिक गए, जिससे लोकप्रिय बैंड के प्रशंसक निराश हो गए । लेकिन अब कोल्डप्ले के इंडिया कॉन्सर्ट में शामिल होने का एक मौक़ा लेकर आई है इस हफ़्ते रिलीज होने वाली फ़िल्म बिन्नी एंड फैमिली ।

EXCLUSIVE: जनवरी 2025 में होने वाले कोल्डप्ले के इंडिया कॉन्सर्ट में शामिल होने का गोल्डन चांस दे रही है बिन्नी एंड फैमिली ; रखा ये अनोखा कॉन्टेस्ट

बिन्नी एंड फैमिली दे रही है कोल्डप्ले के इंडिया कॉन्सर्ट में शामिल होने का मौक़ा

बॉलीवुड हंगामा को पता चला है कि इस हफ़्ते सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली फ़िल्म बिन्नी एंड फैमिली के निर्माता एक अनोखा कांटेस्ट आयोजित करने जा रहे हैं । एक सूत्र ने हमें बताया, “इस कॉन्टेस्ट के तहत, नेटिज़न्स को मोबाइल टिकट बुकिंग ऐप पर बिन्नी एंड फैमिली की टिकट बुक करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा । एक भाग्यशाली विजेता को उसके और उसके पूरे परिवार के लिए कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के छह मुफ़्त टिकट मिलेंगे ।”

सूत्र ने आगे कहा, “बिन्नी एंड फैमिली हाल के दिनों में बॉलीवुड की एक ऐसी रेयर साफ-सुथरी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। इसलिए, निर्माताओं का विचार है कि पूरे परिवार को न केवल उनकी फिल्म बल्कि कोल्डप्ले कॉन्सर्ट का भी आनंद लेना चाहिए ।”

एक ट्रेड एक्सपर्ट ने कहा, “यह एक बढ़िया मार्केटिंग कदम है क्योंकि अब बहुत से लोग इस उम्मीद के साथ फिल्म के टिकट बुक करेंगे कि वे कॉन्सर्ट टिकट जीतेंगे । इससे फिल्म को बेहतर ओपनिंग मिलेगी । जितने ज़्यादा लोग इसे देखेंगे, निर्माताओं के लिए लोगों तक इसे पहुँचाना उतना ही आसान होगा, जिससे एक हेल्दी ट्रेंड पैदा होगा ।”

कल, बिन्नी एंड फैमिली के निर्माताओं ने एक और ऑफर दिया जिसमें उन्होंने घोषणा की कि वे कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के लिए 4 टिकट देंगे । इन टिकटों को जीतने के लिए, यूज़र्स को पोस्ट को लाइक और शेयर करना था, 3 लोगों को टैग करना था जिनके साथ वे कॉन्सर्ट में शामिल होना चाहते हैं, निर्माताओं (महावीर जैन फिल्म्स और बालाजी मोशन पिक्चर्स) को टैग करना था और पोस्ट को फिल्म के गाने ‘जिंदगी’ के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी के रूप में शेयर करना था । इस प्रकार, कुल मिलाकर, फिल्म के निर्माता कोल्डप्ले शो के भाग्यशाली विजेताओं को 10 टिकट मुफ्त में देंगे ।

बिन्नी एंड फैमिली वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन की डेब्यू फिल्म है । इसमें अंजिनी धवन के साथ पंकज कपूर, हिमानी शिवपुरी, राजेश कुमार, नमन त्रिपाठी और चारु शंकर भी अहम रोल में नज़र आने वाले हैं । इसे संजय त्रिपाठी ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे महावीर जैन फिल्म्स और वेवब्रांड प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है और एकता आर कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स, शशांक खेतान और मृगदीप सिंह लांबा ने प्रस्तुत किया है । बिन्नी एंड फैमिली 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।