
यदि हम आपसे पूछें कि बॉलीवुड फ़िल्म्स, जैसे सुल्तान और ब्रदर में कॉमन फ़ेक्टर क्या है, तो आपका जवाब क्या होगा ? इससे पहले कि आप इसके जवाब के लिए अपना सर खुजाएं तो, हम आपको बता देंते हैं कि इन फ़िल्मों में एक चीज कॉमन थी और वो ये थी, कि ये फ़िल्में एक ही खेल पर आधारित थी और वो था एमएमए (मिश्रित मार्शल आर्ट्स)।
कई बॉलीवुड हस्तियों द्दारा क्रिकेट, फ़ुटबॉल, कबड्डी और अन्य खेलों में ग्लैमर का तड़का लगाने के बाद अब एक और खेल में ग्लैमर का तड़का लगने वाला है और वो खेल है एमएमए (मिश्रित मार्शल आर्ट्स) । जी हां, बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटीज एमएमए (मिश्रित मार्शल आर्ट्स) को भारत में लाने के लिए एकजुट हुए हैं । संगीत की जोड़ी सलीम-सुलेमान और अभिनेता अजय देवगन एमएमए (मिश्रित मार्शल आर्ट्स) की प्रत्येक लीग की कमान संभालेंगे । बॉलीवुड हंगामा के साथ खास बातचीत करते हुए सुलेमान मर्चेंट (सलीम-सुलेमान की जोड़ी) ने बताया कि, "मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए) पहली बार भारत में आ रहा है । सुल्तान और दंगल में इस खेल के लिए बेशुमर रुचि को देखते हुए यह तय किया गया कि भारत में ये खेल तेजी से बढ़ रहा है । इसलिए अच्छा होगा कि इस खेल को एक लीग की तरह भारत लाया जाए जैसे कबड्डी, क्रिकेट और फ़ुटबॉल आया । आमिर खान, लोकप्रिय पहलवान, 'मास्टर लीग' का एक हिस्सा है । यह उन्हीं के दिमाग की उपज है । एक के बाद एक मैच के बद अब ये एक लीग बन गया है । यह बहुत ही अनूठा तरीका है । यह एक बहुत ही दिलचस्प खेल के प्रारूप में है ।"
अजय देवगन का इस लीग का हिस्सा होने की बात, जब सुलेमान मर्चेंट से पूछी गई तो उन्होंने कहा कि, हम दो अलग-अलग लीग में हैं । जहां अजय देवगन पंजब टीम की कमान संभालेंगे वहीं हम (सलीम और मैं) उत्तर प्रदेश लीग की कमान संभालेंगे । यहां कुल आठ तरह की लीग हैं और वो हैं चेन्नई, गोवा, मुंबई, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश । प्रत्येक लीग की कमान एक सेलिब्रिटी द्वारा संभाली जाएगी ।”
















