
इमरान हाशमी का 6 साल का बेटा अयान ,जो कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से जंग जीतने को लेकर कुछ दिन पहले खबरों में था । इमरान हाशमी, जिसने अपने बेटे को उमनाम दिया है, सुपरहीरो, ने हाल ही में ‘द किस ऑफ लाइफ: हाउ ए सुपरहीरो एण्ड माय सन डिफिटेड कैंसर’ नाम की किताब लिखी। अब इमरान हाशमी का ये सुपरहीरो एक फ़िल्म में नजर आने वाला है । यानी अयान ने भी अपना एक्टिंग डेब्यू कर दिया है । अयान ने एक शॉर्ट फ़िल्म किड्स फ़ौर टाइगर्स में अभिनय किया है, यह फ़िल्म दिया मिर्जा ने प्रोड्यूस की है ।
अयान की एक्टिंग डेब्यू पर बात करते हुए गर्वित पिता इमरान हाशमी ने कहा, अयान ने महज 6 साल की उम्र में एक विज्ञापन में (एक मच्छर से बचाने वाली क्रीम के विज्ञापन में) अपने अभिनय की शुरूआत कर दी थी । उन्होंने कहा कि, अयान अपनी बॉडी लैंग्वेज से ही काफ़ी कुछ बयां कर देता है और बिना किसी असुविधा के वह अपनी सभी लाइने मुंहजवानी कह देता है । इमरान आगे कहते हैं कि अयान का अभिनय और कहानी सुनाने का अंदाज़ जाहिर तौर पर एक अभिनेता और फ़िल्ममेकर की निशानी थे ।
दिया मिर्जा द्दारा प्रोड्यूस शॉर्ट फ़िल्म किड्स फ़ौर टाइगर्स, को कारा तेजपाल और दिया के पति साहिल संघा ने लिखा है और इसे रोहन श्रेष्ठा ने निर्देशित किया है ।
















