फ़ाइनली शाहरुख खान के जन्मदिन पर निर्देशक राजकुमार हिरानी ने उनकी आगामी फ़िल्म डंकी का फ़र्स्ट टीज़र रिलीज कर दिया है । साल 2023 की ये शाहरुख खान की तीसरी फ़िल्म है और उनकी पिछली दो फ़िल्मों की सफलता के कारण इस फ़िल्म से भी उम्मीदें काफ़ी हाई हो चुकी है । राजकुमार हिरानी ने सुपरस्टार के फैंस को डंकी ड्रॉप 1 को रिलीज कर बड़ा गिफ्ट दिया है ।

शाहरुख खान की डंकी का फ़र्स्ट टीज़र आउट
राजकुमार हिरानी, जिन्हें एक महान कहानी सुनाने वाले के रूप में जाना जाता है, उनके नाम सबसे ज्यादा देखी जाने वाली और शानदार फ़िल्में हैं, ऐसे में इस बार वह हार्ट और ह्यूमर से भरपूर एक और खूबसूरत फिल्म डंकी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं । बता दें कि आज की जेनेरशन के दो सबसे पसंदीदा नामों में से एक शाहरुख खान और राजू हिरानी के बीच एक खूबसूरत कोलब्रेशन के लिए वो साथ आये हैं! उनकी यह फिल्म सिनेमा की मिठास और पुरानी यादों को वापस लाना और पुरानी यादों को ताजा करने का लक्ष्य रखती है ।

मेकर्स ने आज डंकी ड्रॉप 1 से पर्दा उठाया है, यह दर्शकों को राजकुमार हिरानी की अनोखी दुनिया की एक झलक देता है, यह चार दोस्तों और विदेशी कीनारों तक पहुंचने की उनकी खोज की एक दिल छू लेने वाली कहानी है। डंकी ड्रॉप 1 उनके सपनों को साकार करने के लिए शुरू की जाने वाली अनोखी लेकिन जीवन बदल देने वाली यात्रा की झलक है। वास्तविक जीवन के अनुभवों से प्रेरित, डंकी प्यार और दोस्ती की शानदार कहानी है, जो इन कहानियों को एक साथ लाती है, और मजेदार और दिल तोड़ने वाले जवाब देती है।
वीडियो आपको बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और शाहरुख खान सहित असाधारण टैलेंटेड ग्रुप द्वारा निभाए गए रंगीन किरदारों के साथ एक रोलरकोस्टर सवारी पर ले जाएगा।

यह एक आकर्षक, मार्मिक और अनोखी कहानी की झलक भी पेश करता है जो सिनेमाई कहानी कहने की वापसी का प्रतीक है और क्रिसमस पर दुनिया भर के दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।
A story of simple and real people trying to fulfill their dreams and desires. Of friendship, love, and being together… Of being in a relationship called Home!
A heartwarming story by a heartwarming storyteller. It's an honour to be a part of this journey and I hope you all come… pic.twitter.com/AlrsGqnYuT
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 2, 2023
JIO स्टूडियोज़, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, इस फिल्म को राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित किया गया है। राजकुमार हिरानी के साथ अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित इसे लिखा गया है।
















