यशराज फिल्म्स इस रोमांटिक महीने का समापन अपने आइकोनिक रोमांटिक ड्रामा दिल तो पागल है के रि-रिलीज़ के साथ करने जा रहा है। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म दिल तो पागल है 28 फरवरी को दोबारा सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

शाहरुख खान-करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित की दिल तो पागल है 28 फरवरी को फिर से होगी रिलीज

दिल तो पागल है फिर होगी रिलीज़

महान निर्देशक यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1997 में बॉक्स ऑफिस पर छाई रही और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

दिल तो पागल है ने अवॉर्ड शोज़ पर भी खूब राज किया। फिल्म ने 3 राष्ट्रीय पुरस्कार, 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और कई अन्य सम्मान अपने नाम किए।

इस फिल्म का दिल छू लेने वाला संगीत, खूबसूरत डांस सीक्वेंस और यादगार डायलॉग्स आज भी बॉलीवुड प्रेमियों के दिलों में खास जगह रखते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)