बहुमुखी अभिनेता धनुष जल्द ही एक पैन इंडिया फ़िल्म में लीड रोल में नज़र आने वाले हैं । और अब सुनने में आ रहा है कि, धनुष के साथ इस फ़िल्म में जिम सर्भ भी स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आयेंगे ।

धनुष के साथ जिम सर्भ
सूत्र बताते हैं कि, “जिम इन दिनों धनुष के साथ मिलकर अपनी पहली पैन-इंडिया फिल्म की तैयारी कर रहे हैं । यह जोड़ी, जो अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए जानी जाती है । फ़िल्म की तैयारी ज़ोर शोर से चल रही है । और आने वाले हफ़्तों का फ़िल्म का प्रोडक्शन भी शुरू हो जाएगा ।”
धनुष और जिम का साथ आना फ़ैंस के बीच प्रत्याशा बढ़ा रहा है । हालाँकि अभी धनुष और जिम की इस फ़िल्म को लेकर और ज़्यादा डीटेल सामने नहीं आई है लेकिन इतना ज़रूर कहा जा रहा है कि, स्क्रीन पर धनुष और जिम की मौजूदगी धमाल मचा देगी । मेकर्स इस फ़िल्म में दोनों की मौजूदगी को जस्टिफ़ाई करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं ।
















