मराठी ब्लॉकबस्टर सैराट की ऑफ़िशियल हिंदी फ़िल्म धड़क, जिससे जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी, बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी । फ़िल्म की सफलता को देखते हुए करण जौहर ने इसके सेकेंड पार्ट, यानी धड़क 2 अनाउंस कर दी । धड़क 2 में करण जौहर एक नई जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर पेश करने वाले हैं और वो हैं एनिमल फ़ेम तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी । यह फ़िल्म शुरुआत में इसी नवंबर में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा को पता चला है कि, फ़िल्म की रिलीज़ डेट पोस्टपोन हो गई है । बैक टू बैक फ़िल्मों में नज़र आने वाली तृप्ति डिमरी की धड़क 2 अब अगले साल रिलीज होगी ।

तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क 2 हुई पोस्टपोन ; अब फरवरी 2025 में रिलीज होकर अजय देवगन की रेड 2 से कर सकती है बॉक्स ऑफिस मुक़ाबला

तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क 2 हुई पोस्टपोन

बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया, “धड़क 2 पहले 22 नवंबर को रिलीज होने वाली थी । लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है और निर्माता - धर्मा प्रोडक्शंस - फिल्म को 21 फरवरी, 2025 को रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं । उन्हें लगता है कि यह उनकी फिल्म के लिए एक परफ़ेक्ट रिलीज डेट है क्योंकि इसके दो हफ्ते पहले कई सारी फ़िल्में रिलीज हो रही हैं ।”

हालांकि, सूत्र ने कहा, “कुछ हफ्तों में अंतिम निर्णय लिया जाएगा जिसके बाद धड़क 2 की नई रिलीज की घोषणा की जाएगी।”

अगर धड़क 2, 21 फरवरी को रिलीज़ होगी, तो यह तृप्ति डिमरी के जन्मदिन वाले हफ़्ते में रिलीज़ होगी । अभिनेत्री 23 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं । दिलचस्प बात यह है कि यह फ़िल्म अजय देवगन की फ़िल्म रेड 2, जिसमें वाणी कपूर और रितेश देशमुख भी हैं, से भी बॉक्स ऑफिस मुक़ाबला करेगी ।

धड़क 2 में तृप्ति डिमरी के अलावा, सिद्धांत चतुर्वेदी मेल लीड के रूप में नज़र आने वाले हैं । यह 2018 की तमिल फ़िल्म परियेरम पेरुमल की रीमेक है । बता दें कि धड़क (2018), जिसने जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर को लॉन्च किया था, 2016 की मराठी ब्लॉकबस्टर सैराट की रीमेक थी ।

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के एक राउंड-टेबल डिस्कशन के दौरान, अनुपमा चोपड़ा ने कहा की कि ओरिजनल की तुलना में धड़क का प्रभाव उतना नहीं पड़ा था इस पर करण जौहर ने भी धड़क 2 में इसे रिपीट नहीं की जाने की बात कही । उन्होंने कहा, “हम ओरिजनल जैसा प्रभाव देने के लिए इस बार काफ़ी कुछ अलग कर रहे हैं । इसलिए यह उतनी ही प्रभावशाली बनेगी जितनी ओरिजनल थी ।”