फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू आयकर विभाग के निशाने पर हैं । टैक्स चोरी के सिलसिले में आयकर विभाग ने अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर पर छापेमारी की । कहा जा रहा है कि आयकर विभाग ने उनके फोन और लैपटॉप भी जब्त कर लिए हैं । आयकर विभाग को इस छापेमारी के दौरान गड़बड़ी और हेरफेर के सबूत मिले हैं । आयकर विभाग को 650 करोड़ की टैक्स हेराफेरी की आशंका है ।

अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू पर आयकर विभाग का कसा शिकंजा
जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग के अनुसार, हेरफेर से संबंधित साक्ष्य, प्रॉडक्शन हाउस के शेयर लेन-देन का कम मूल्यांकन सहित लगभग 350 करोड़ का घालमेल अब तक सामने आ चुका है । तापसी पन्नू के पास से 5 करोड़ रुपये की नकद कैश के साक्ष्य बरामद किए गए हैं । अनुराग कश्यप की जांच में इनकम टैक्स को 20 करोड़ रुपये के फर्जी व्यय भी पाया गया है ।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी ने दावा किया कि आयकर विभाग की दो फ़िल्म निर्माता कंपनियों, दो टैलेंट मैनेजमेंट कंपनियों और एक अभिनेत्री के घर-ऑफ़िस पर हुई छापेमारी में 650 करोड़ रुपये से अधिक राशि की हेराफेरी का पता चला है । बता दें कि अनुराग और तापसी इन दिनों पुणे में शूटिंग कर रहे हैं और छापेमारी के दौरान होने वाली पूछताछ के तहत आयकर अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की ।
टैक्स चोरी के आरोप में आयकर विभाग की ओर से फिल्मी सितारों के मुंबई और पुणे स्थित आवास एवं कारोबारी परिसरों में चल रही छापेमारी अब दिल्ली और हैदराबाद तक जा पहुंची है । जांच अधिकारियों ने ई-मेल्स, वॉट्सऐप चैट्स और हार्ड डिस्क में सेव डिजिटल डेटा ले लिया है, जिसकी जांच जारी है । फिल्मी हस्तियों के करीब 28 परिसरों की तलाशी के दौरान बैंक के 7 लॉकर मिले हैं । इन लॉकर्स की जांच की जा रही हैं।
खबरों की मानें तो, आयकर विभाग ने तापसी और अनुराग के लिए सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है, ये सवाल उनके प्रफेशनल डील्स और पारिश्रमिक से जुड़ी हैं ।
















