अभिनेता-निर्माता दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर बहुत बिजी रहने वाली हैं । बैक-टू-बैक फ़िल्मों की शूटिंग के बीच दीपिका पादुकोण बतौर निर्माता भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाना चाहती हैं । इसलिए वह जल्द ही अपनी अपकमिंग प्रोडक्शन फ़िल्म 83 का प्रमोशन भी शुरू करने वाली हैं ।

इन बड़ी फ़िल्मों में बिजी रहने के बावजूद दीपिका पादुकोण बतौर प्रोड्यूसर जल्द शुरू करेंगी '83 का प्रमोशन

दीपिका पादुकोण शुरू करेंगी प्रमोशन

सूत्र के अनुसार, “हाल ही में प्रभास के साथ हैदराबाद में नाग अश्विन की अगली फिल्म की शूटिंग कर रही 83 की अभिनेत्री और निर्माता जल्द ही वापस आएंगी और इस प्रेरक स्पोर्ट्स ड्रामा का प्रचार शुरू करेंगी, जो 24 दिसंबर को रिलीज होनेवाली है । एक व्यावसायिक निर्माता होने के नाते, दीपिका फिल्म को बड़े पैमाने पर स्थापित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं ।”

जहां ’83 का ट्रेलर लॉन्च के दिन ट्रेंड कर रहा था, दिलचस्प बात यह है कि दीपिका भी दो कारणों से ट्रेंड कर रही थी - एक, फिल्म में रोमी देव (कपिल देव की पत्नी) की भूमिका के रूप में और दुसरा, इस साल रिलीज होनेवाली बेहतरीन फिल्मों में से एक के निर्माता के रूप में ।

'83 के अलावा, द्रौपदी के रूप में महाभारत, नाग अश्विन की अगली प्रोजेक्ट के, द इंटर्न रीमेक, पठान, फाइटर के साथ हॉलीवुड फिल्म एसटीएक्स और शकुन बत्रा के अनटायटल्ड प्रोजेक्ट के साथ फिल्म्स की लंबी सूची है ।