
बॉलीवुड में एक के बाद एक हिट फ़िल्में देने और हॉलीवुड प्रोजेक्ट के चलते दीपिका पादुकोण दुनिया में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्रियों में शुमार हो गई हैं । फोर्ब्स मैगजीन की सूची के अनुसार दीपिका पादुकोण दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में 10वें नंबर पर हैं । अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवा चुकीं दीपिका अब फ़िल्म निर्माण में अपना हाथ आजमाना चाहती हैं ।
खबर है कि दीपिका पादुकोण अब फिल्म निर्माता बनने की तैयारी कर रहीं हैं । इसके लिए उन्होंने हाल ही में ऑफिस के लिए जगह खरीदी है । दीपिका ने यह जगह उसी बिल्डिंग में ली है जहां पर खुद दीपिका रहती भी हैं ।
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण जल्द ही आगामी हॉलीवुड फ़िल्म ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ़ ज़ेंडर केज़ और संजय लीला भंसाली की आगामी फ़िल्म पदमावती में नजर आएंगी । इसके अलावा दीपिका, सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनॉन की आगामी फ़िल्म राब्ता में आइटम नंबर करती हुईं नजर आएंगी
















