वरुण धवन एक बार फिर अपने पिता डेविड धवन के साथ कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म की तैयारी कर रहे हैं । यह फ़िल्म कॉमेडी की रोलर-कोस्टर होगी जिसमें वरुण लीड रोल में नज़र आने वाले हैं । टिप्स फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत जहां इस फ़िल्म को डेविड धवन डायरेक्ट करेंगे वहीं रमेश तौरानी इसे प्रोड्यूस करेंगे ।

वरुण धवन और डेविड धवन ने टिप्स फिल्म्स के साथ अनाउंस की इमोशन और कॉमेडी से भरपूर अनटाइटल्ड फ़िल्म ; रिलीज के लिए बुक की 2 अक्टूबर 2025

डेविड धवन के साथ वरुण धवन की फ़िल्म

वरुण स्टारर इस कॉमेडी एंटरटेनर का नाम अभी तक फ़ाइनल नहीं हुआ है । लेकिन कहा जा रहा है कि, यह फ़िल्म इमोशन और लाफ्टर का रोलर-कोस्टर होगी । मेकर्स ने फ़िल्म की रिलीज़ डेट भी फ़ाइनल कर ली है ।

वरुण की यह फ़िल्म। 2 अक्टूबर, 2025 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

बता दें कि, वरुण और उनके पिता डेविड धवन इससे पहले मैं तेरा हीरो, जुड़वा 2 और कुली नंबर 1 में साथ काम कर चुके हैं । और अब ये उनकी साथ में चौथी फ़िल्म होगी ।