
बीते साल दिंसबर में बॉक्सऑफ़िस पर रिलीज हुई आमिर खान अभिनीत फ़िल्म दंगल सुपरडुपर हिट रही । हर जगह से फ़िल्म को खूब सराहना मिली, न केवल दर्शकों ने बल्कि समीक्षकों ने भी इस फ़िल्म को खूब सराहा । कमाई के मामले में भी यह फ़िल्म रिकॉर्ड बना गई । जम्मू-कश्मीर में हुए उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान में भारतीय फ़िल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया जिसके चलते दंगल, जिसमें आमिर खान ने पहलवान महावीर सिंह फ़ोगट का किरदार निभाया था, को पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया गया ।
लेकिन, अब जबकि पाकिस्तान से भारतीय फ़िल्मों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है इसलिए अब सुनने में आ रहा है कि दंगल फ़िल्म पकिस्तान जाने की तैयारी कर रही है । लेकिन आपको बता दें कि पाकिस्तानी दर्शकों के लिए दंग़ल एक फ़िल्म के रूप में नहीं बल्कि एक नाटक के रूप में पेश की जाएगी । लाहौर के थिएटर ग्रुप, तामासील ने दंगल को एक प्ले के रूप में फ़िर से बनाया है, और जिसे जनता ने दिल खोल क स्वीकारा ।
द ट्रिब्यून की खबरों के मुताबिक, पाकिस्तानी स्टेज अभिनेता इस प्ले में नसीम विकी आमिर खान के महावीर सिंह फ़ोगट का किरदार अदा करेंगे । दिलचस्प बात ये है कि यह पहली हिंदी फ़िल्म है जो स्टेज पर एक प्ले के रूप में फ़िल्माई गई । इससे पहले पीके, देवदास और तेरे नाम जैसी फ़िल्मों पर बेस्ड प्ले बनाए गए थे पाकिस्तान में ।
















