बॉलीवुड हंग़ामा शुरूआत से ही कार्तिक आर्यन स्टारर कबीर खान की फ़िल्म चंदू चैंपियन के बारे में एक्सक्लूसिव खबरें ब्रेक करता आ रहा है । फ़िल्म के नाम से लेकर, रिलीज डेट तक हर खबर को हमने अपने रीडर्स तक पहुंचाई । अभी दो दिन पहले ही बॉलीवुड हंगामा ने एक्सक्लूसिवली बताया था कि चंदू चैंपियन में मेकर्स कार्तिक आर्यन के साथ फ़्रेश जोडी बनाना चाहता है इसलिए श्रद्धा कपूर के नाम पर विचार किया जा रहा है । और अब हमें एक्सक्लूसिवली पता चला है ने श्रद्धा कपूर ने चंदू चैंपियन में अपनी एंट्री को कंफ़र्म कर दिया है ।

CONFIRMED! कार्तिक आर्यन की स्पोर्ट्स ड्रामा चंदू चैंपियन में श्रद्धा कपूर की एंट्री कंफ़र्म ; स्क्रीन पर दिखेगी फ़्रेश जोड़ी

कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन में श्रद्धा कपूर की एंट्री कंफ़र्म

बॉलीवुड हंगामा को विश्वस्त सूत्र से पता चला है कि, श्रद्धा ने कार्तिक के साथ चंदू चैंपियन साइन कर ली है । सूत्र ने बताया, “साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान चंदू चैंपियन में लीडिंग लेडी की तलाश में थे जिसके लिए उन्हें श्रद्धा परफ़ेक्ट च्वाइस लगी । वहीं श्रद्धा ने भी इस रोल में दिलचस्पी दिखलाई । श्रद्धा अपने रोल के लिए बहुत एक्साइटेड हैं ।''

दिलचस्प बात यह है कि चंदू चैंपियन में सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार कार्तिक और श्रद्धा की जोडी नजर आएगी । इस जोड़ी ने हाल ही में लव रंजन की तू झूठी मैं मक्कार के लिए स्क्रीन स्पेस साझा किया, जहां कार्तिक ने एक कैमियो भूमिका निभाई। चंदू चैंपियन के अलावा, श्रद्धा स्त्री 2 में भी लीड रोल में नजर आएंगी ।

चंदू चैंपियन की बात करें तो यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जो मुरलीकांत पेटकर की प्रेरक कहानी पर बेस्ड है । मुरलीकांत पेटकर ने 1970 में राष्ट्रमंडल खेलों और 1972 में जर्मनी में पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की थीं । पहले मुरलीकांत पेटकर की ज़िंदगी पर आधारित फ़िल्म को 2016 में सुशांत करने वाले थे क्योंकि उन्होंने इसमें अपनी रुचि दिखलाई थी । और अब मेकर्स ने इस फ़िल्म को कार्तिक के साथ बनाने का फ़ैसला किया है ।

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, चंदू चैंपियन का निर्देशन कबीर खान द्वारा किया जाएगा । यह फिल्म अगले साल 14 जून 2024 को बकरीद पर रिलीज होगी ।