2025 साजिद नाडियाडवाला का साल होने वाला है । इस साल में साजिद नाडियाडवाला की चार बड़ी फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं । और उन्हीं फ़िल्मों में से एक है विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही शाहिद कपूर स्टारर फ़िल्म । इस फ़िल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और रणदीप हुड्डा भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं ।

शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर की विशाल भारद्वाज डायरेक्टेड एक्शन ड्रामा 5 दिसंबर को होगी रिलीज ; शाहिद ने दिया अपने रोल का हिंट

शाहिद कपूर की एक्शन ड्रामा

शाहिद कपूर की एक्शन ड्रामा को अब रिलीज डेट भी मिल गई है । मेकर्स ने इस कमर्शियल एंटरटेनर को 5 दिसंबर 2025 को रिलीज करने का फैसला किया है । इस फ़िल्म की शूटिंग 6 जनवरी से शुरू होगी ।

फ़िलहाल फ़िल्म का टाइटल फ़ाइनल नहीं हुआ है लेकिन यह फ़िल्म दर्शकों को शानदार मनोरंजन देने का वादा करती है ।

सिकंदर, हाउसफुल 5, बागी 4 और विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म के साथ, साजिद नाडियाडवाला बिना किसी सहयोग के अपने बैनर तले कई मेगा रिलीज़ करने वाले एकमात्र निर्माता बन गए हैं ।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रस्तुत, यह नई फिल्म विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित है और 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है।

Shahid_Kapoor_Speaks_About_Deva