अपनी ड्रीम फ़ेयरीटेल वेडिंग के बाद अब दीपिका पादुकोण अपने काम पर लौटने की तैयारी कर रही हैं । दीपिका पादुकोण जल्द ही फ़िल्ममेकर मेघना गुलजार की आगामी फ़िल्म छपाक, जो एक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है, में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी । दीपिका इस फ़िल्म में अपने किरदार को लेकर बहुत उत्साहित हैं क्योंकि इससे पहले उन्हें ऐसा गंभीर रोल निभाने का अवसर कभी नहीं मिला । और अब इस फ़िल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि, इसमें दीपिका पादुकोण के अपोजिट विक्रांत मैसी को साइन किया है ।

CONFIRMED! मेघना गुलजार की छपाक में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे विक्रांत मैसी

दीपिका पादुकोण जल्द ही छपाक की शूटिंग शुरू करेंग़ी

विक्रांत मैसी इस फ़िल्म में विनोद दीक्षित, जो लक्ष्मी अग्रवाल के साथ मिलकर एसिड अटैक के खिलाफ़ मुहिम चलाते हैं और पीड़ितों को मदद देते हैं, का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे । फ़िल्म की निर्देशक मेघना ने विक्रातं को लेने पर कहा कि वह ए डेथ इन द गंज से ही उनके काम से बहुत प्रभावित है और काफ़ी लंबे समय से उनके साथ काम करना चाहती थी । और इसलिए दीपिका के साथ उन्होंने विक्रांत को साइन किया । वहीम दीपिका भी इससे काफ़ी खुश हैं । दीपिका जल्द ही इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी ।

यह भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण ने विशाल भारद्दाज की 'गैंगस्टर' बनने के बजाए मेघना गुलजार की एसिड पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल बनना चुना

गौरतलब है कि दीपिका इन दिनों अपने अन्य कमिटमेंट्स को पूरा करने में जुटी हुई है । हाल ही में उनके पति रणवीर सिंह को पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला जिससे वो अवॉर्ड शो के दौरान ही काफ़ी इमोशनल हो गई । बता दें कि सिम्बा के प्रमोशन के बाद ये नवविवाहित जोड़ा अपने हनीमून पर जाएगा । और उसके बाद ही दीपिका अपनी अगली फ़िल्म छपाक की शूटिंग शुरू करेंगी ।