फ़ाइनली पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की ज़िंदगी पर बेस्ड बायोपिक फ़िल्म का ऐलान हो गया है । एक ऐसा क्रिकेटर जो साल 2011 वर्ल्ड कप के दौरान कैंसर से जूझते हुए वर्ल्ड कप खेलते रहे और भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था । कैंसर जैसी बीमारी को मात देकर क्रिकट के मैदान में वापसी कर चुके युवराज सिंह की कहानी को अब फ़िल्म के रूप में बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा । युवराज सिंह की बायोपिक को टी-सीरीज के बैनर तले प्रड्यूसर किया जा रहा है । भूषण कुमार और रवि भगचांदका इस बायोपिक को मिलकर प्रोड्यूस करेंगे ।

अनाउंस हुई युवराज सिंह की बायोपिक फ़िल्म
युवराज सिंह को भारतीय क्रिकेट में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है, जिसमें 2007 ICC T20 विश्व कप और 2011 ICC क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका शामिल है । असाधारण प्रदर्शनों से चिह्नित उनका क्रिकेट करियर उनकी कहानी का केवल एक हिस्सा है। बायोपिक में कैंसर के खिलाफ उनकी प्रेरक लड़ाई को भी दिखाया जाएगा, जिसमें जीवन की सबसे कठिन चुनौतियों को पार करने के लिए उनकी लचीलापन और दृढ़ संकल्प दिखाया जाएगा।
भूषण कुमार ने कहा, “युवराज सिंह का जीवन दृढ़ता, विजय और जुनून की एक सम्मोहक कहानी है । एक होनहार क्रिकेटर से लेकर क्रिकेट के नायक और फिर असल जिंदगी में नायक बनने तक का उनका सफर वाकई प्रेरणादायक है । मैं एक ऐसी कहानी लाने के लिए रोमांचित हूं जिसे बड़े पर्दे पर बताया और सुना जाना चाहिए और उनकी असाधारण उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए ।”
युवराज ने अपनी बायोपिक के बारें में कहा, “मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मेरी कहानी भूषण जी और रवि द्वारा दुनिया भर में मेरे लाखों प्रशंसकों को दिखाई जाएगी । क्रिकेट मेरे लिए सबसे बड़ा प्यार और सभी उतार-चढ़ावों के दौरान मेरी ताकत का स्रोत रहा है । मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दूसरों को अपनी चुनौतियों से उबरने और अटूट जुनून के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी ।”
Relive the legend's journey from the pitch to the heart of millions—Yuvraj Singh's story of grit and glory is coming soon on the big screen! ?#SixSixes@yuvstrong12 @ravi0404#BhushanKumar #KrishanKumar @shivchanana @neerajkalyan_24 #200NotOutCinema @TSeries pic.twitter.com/53MsfVH476
— T-Series (@TSeries) August 20, 2024
फिल्म का सह-निर्माण रवि भागचंदका कर रहे हैं, जिसने सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स और सितारे ज़मीन पर को बनाया । यह दूसरी बार है जब रवि किसी क्रिकेटर की कहानी को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं । युवराज सिंह के साथ अपने संबंधों पर विचार करते हुए, रवि ने कहा, “युवराज कई सालों से मेरे प्रिय मित्र रहे हैं । मुझे सम्मानित महसूस हो रहा है कि उन्होंने अपनी अविश्वसनीय क्रिकेट यात्रा को सिनेमाई अनुभव में बदलने के लिए हम पर भरोसा किया । युवी न केवल विश्व चैंपियन हैं, बल्कि हर मायने में एक सच्चे लीजेंड हैं ।”
















