कार्तिक आर्यन के साथ करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की क्लिप वायरल होने के बाद मेकर्स ने फाइनली फ़िल्म की फीमेल लीड से पर्दा हटा दिया है । तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी में अनन्या पांडे कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आने वाली हैं । इसी के साथ मेकर्स ने फ़िल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.. ।

कार्तिक आर्यन की तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी
सत्यप्रेम की कथा के निर्देशक समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित कार्तिक और अनन्या पांडे स्टारर तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स साथ मिलकर बना रहे हैं । यह फिल्म वैलेंटाइन डे से ठीक पहले यानी 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । वायरल क्लिप की बात करें तो इसमें कार्तिक और अनन्या यूरोप में एक कैंफ़े में शूट करते हुए नजर आ रहे हैं ।
बॉलीवुड हंगामा ने जनवरी 2025 में सबसे पहले रिपोर्ट दी थी कि तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी में कार्तिक के अपोजिट दो एक्ट्रेस को लेकर मेकर्स कंफ्यूज हैं, एक अनन्या पांडे और दूसरी शर्वरी । फ़िल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने हमें बताया था कि, “कार्तिक और करण, ऐसी एक्ट्रेस की तलाश में थे जो यंग जेनरेशन में बहुत पॉप्युलर हो और इसलिए तमाम विचार विमर्श करने के बाद उन्होंने अनन्या पांडे को इस रोल के लिए चुना । अनन्या और कार्तिक एक सफल स्क्रीन जोड़ी हैं, इसलिए उनकी केमिस्ट्री स्क्रीन पर भी देखने को मिलेगी ।”
पति पत्नी और वो (2019) के बाद कार्तिक और अनन्या एक बार फिर तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी में साथ नजर आएँगे ।
















