गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता ने सनी देओल को बॉलीवुड के सबसे हॉट और डिमांडिंग अभिनेताओं में से एक बना दिया है । अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म गदर 2 से कमबैक करने वाले सनी देओल एक बार फिर अपनी फॉर्म में वापस लौट आए हैं और एक के बाद एक अपनी हिट फ़िल्मों के सीक्वल को अनाउंस कर रहे हैं । उन्हीं सीक्वल में से एक है सनी देओल की फ़िल्म मां तुझे सलाम । फ़ाइनली मेकर्स ने सनी देओल के साथ मां तुझे सलाम 2 अनाउंस कर दी है साथ ही धमाकेदार पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया है ।

सनी देओल के साथ मां तुझे सलाम 2
पोस्टर को विशेष रूप से अनुभवी ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर ट्वीट किया । पोस्टर में फिल्म का शीर्षक, एक तिरंगा और एक बेहद लोकप्रिय डायलॉग शामिल है । पहले भाग, माँ तुझे सलाम (2002) में एक डायलॉग था, ‘दूध माँगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर माँगोगे तो चीर देंगे ।’ और अब माँ तुझे सलाम 2 का पोस्टर इस डायलॉग को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है और अब ये डायलॉग कुछ इस तरह है- ‘दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो लाहौर भी छीन लेंगे ।’ हालांकि इस फ़िल्म की स्टार कास्ट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि पहले भाग में अभिनय करने वाले सनी देओल सीक्वल का भी हिस्सा होंगे ।
"दुध मांगोगे तो खीर देंगे,
कश्मीर मांगोगे तो लाहौर भी छीन लेंगे" - Major Pratap Singh
??As promised, here's the BIG announcement??
MAA TUJHE SALAAM 2 to go on floors soon. Get ready for another patriotic, action entertainer...coming soon in CINEMAS!#MaaTujheSalaam2… pic.twitter.com/QWHV1ncsFp
— Atul Mohan (@atulmohanhere) August 20, 2023
मां तुझे सलाम में सनी देओल के अलावा अरबाज खान और तब्बू भी थे । यह कश्मीर में तैनात मेजर प्रताप सिंह (सनी देयोल) की कहानी है, जो सीमा पार दुश्मनों से लड़ते हैं । अल्बक्श (अरबाज खान), भारतीय पक्ष में रहने वाला एक अनपढ़ व्यक्ति, लाला सुल्तान (टीनू वर्मा) के लिए शिद्दत से काम करता है। हालाँकि, लाला पाकिस्तान के गुल मस्तान (सुदेश बेरी) के साथ मिला हुआ है और वे कश्मीर को भारत से आज़ाद कराना चाहते हैं । जब अलबक्श को लाला की राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के बारे में पता चलता है तो वह उसे छोड़ देता है । उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है और तभी मेजर प्रताप सिंह उसके बचाव में आते हैं। फिल्म में तब्बू कैप्टन सोनिया खन्ना की भूमिका में हैं ।
माँ तुझे सलाम 25 जनवरी 2002 को, गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले और गदर - एक प्रेम कथा (2001) के लगभग छह महीने बाद रिलीज़ हुई थी । परिणामस्वरूप, इसे इसकी ब्लॉकबस्टर सफलता, देशभक्ति की भावना और अच्छे डॉयलॉग्स के कारण पसंद किया था । हालांकि, कई लोगों ने शिकायत की कि फिल्म के बीच में सनी देओल गायब थे । संयोगवश, गदर 2 में भी यही मुद्दा था और फिर भी, यह रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर है । अब यह देखना बाकी है कि मां तुझे सलाम 2 में शुरू से आखिर तक सनी देओल ही होंगे या नहीं और किन अन्य कलाकारों को लिया जाएगा ।
इसके अलावा, मां तुझे सलाम 2 के पोस्टर में केवल निर्माता महेंद्र धारीवाल के नाम का उल्लेख है । निर्देशक के नाम की भी अभी घोषणा नहीं की गई है । मां तुझे सलाम 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
















