
बीते साल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी अभिनीत फ़िल्म अय्यारी की घोषणा हुई और इसकी रिलीज डेट 26 जनवरी रखी गई लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे खिसका दिया है और इस तरह से अब ये फ़िल्म 9 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । आपको बता दें कि पहले यह फ़िल्म 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी औउर इसी दिन अक्षय कुमार और सोनम कपूर अभिनीत पैड मैन भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी ।
सोमवार के दिन, यह तय हो गया है कि दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अभिनीत संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फ़िल्म पद्मावती 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है । बॉक्सऑफ़िस पर इस फ़िल्म का टकराव अक्षय कुमार की पैड मैन से होगा । लेकिन पैड मैन के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फ़िल्म अय्यारी के मेकर्स ने अब अपनी फ़िल्म को कोचि जनवरी पर रिलीज करने के बजाए 9 फ़रवरी को रिलीज करने का फ़ैसला किया है । ताकि वह उनकी फ़िल्म किसी भी बड़े टकराव से बच सके ।
और अब खिसकने के बाद नीरज पांडे की अय्यारी लव रंजन की रोमकॉम फ़िल्म सोनू की टीटू की स्वीटी से बॉक्सऑफ़िस पर टकराएगी । इतना ही नहीं इसी दिन यानी 9 फ़रवरी को अनुष्का शर्मा की फ़िल्म परी भी रिलीज होने वाली है ।
अय्यारी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी के अलावा रकुल प्रीत सिंह, नसीरुद्दीन शाह और पूजा चोपड़ा नजर आएंगी । यह फ़िल्म 9 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















