कबीर खान की ट्यूबलाइट पहले 2 घंटे 35 मिनट लंबी थी, जिसे अब थोड़ा छोटा कर दिया गया है । पोस्ट प्रोडक्शन के बाद अब इस फ़िल्म की लंबाई 2 घंटे 16 मिनट कर दी गई है ।

बेहद जानकार सूत्र के मुताबिक, "कबीर खान की फिल्में नियत 2 घंटे की तुलना में काफी हद तक लंबी हैं, जो कि मल्टीप्लेक्स देखने वाले दर्शकों के अनुकूल हैं । सलमान खान के आथ कबीर की पिछली फिल्म बजरंगी भाईजान लगभग 3 घंटे लंबी थी, जिसने अच्छा काम किया । पहले ट्यूबलाइट को 2 घंटे और 35 मिनट के तय समय तैयार किया गया था । लेकिन फिर कुछ कारणों से उन्होंने फिल्म रिलीज होने से एक हफ्ते पहले 14 से अधिक मिनटों तक फिल्म काटने का फैसला किया है ।"

हाल के दिनों में ट्यूबलाइट सलमान की सबसे छोटी फिल्म है । सलमान की पिछली फ़िल्म 2 घंटे 50 मिनट लंबी थी । बजरंगी भाईजान 2 घंटे 43 मिनट लंबी थी और प्रेम रतन धन पायो 3 घंटे लंबी थी ।