निर्माता रमेश तौरानी, जो काफ़ी समय से सलमान खान से उनकी फ़िल्म करने के लिए जोर दे रहे थे, आखिरकार उनकी इच्छा पूरी हो ही गई । लेकिन किस कीमत पर ? इस बारें में पूरी जानकारी रखने वाले सूत्र के मुताबिक, सलमान खान तौरानी की फ़िल्म रेस 3 को अत्यधिक कीमत पर करने के लिए राजी हुए हैं ।

"सलमान खान ने अपने पारिश्रमिक के रूप में रेस 3 के मुनाफे में से 70 प्रतिशत हिस्से की मांग की है । उन्होंने रेस 3 के पूरे सेटेलाइट्स राइट्स के लिए भी कहा है । लेकिन इस पर अभी तक मोल-भाव किया जा रहा है । हमें यकीन है कि सलमान जो तौरानी से चाहते हैं, वह जरूर पाकर रहेंगे क्योंकि तौरानी बहुत आभारी हैं कि सलमान खान उनकी रेस फ़्रेंचाइज, जिसने सैफ़ को ऊंचाई पर पहुंचा दिया, को करने के लिए राजी हुए ।''

ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने अपने भुगतान के लिए इस तरीके से कहा हो । इससे पहले भी सलमान खान ने यशराज फ़िल्म्स से एक था टाइगर है के मुनाफ़े और सेटेलाइट राइट्स में अपना प्रतिशत मांगा था और उसी के बाद उनकी फ़िल्म में काम करने के लिए राजी हुए । एक था टाइगर से पहले, सलमान खान ने पारिश्रमिक के मुद्दे पर यशराज की हर पेशकश को ठुकरा दिया था ।

यह संभावना है कि आगे भी सुपरस्टार अपने प्रोड्यूसर्स को रेस 3 के जैसे ही अपने भुगतान करने के लिए आग्रह करेंगे । और अगर उनकी आगामी फिल्म यशराज फ़िल्म्स की टाइगर जिंदा है और रेमो डिसूजा के रेस 3 ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं तो हर निर्माता सलमान खान को वो देंगे जो वो चाहेंगे । ट्यूबलाइट के फ़्लॉप होने के बावजूद भी ।