मैडॉक फ़िल्म्स की हॉरर यूनिवर्स बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फ़्रेंचाइजी में से एक हो गई है । स्त्री (2018) , भेड़िया (2022) और अब मुंज्या के बाद मैडॉक फ़िल्म्स लेकर आ रहा है, स्त्री 2, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है । मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की मुंज्या के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन ने स्त्री 2 के लिए एक्साइटमेंट को बढ़ावा दे दिया है । वहीं मेकर्स ने भी इसे समझते हुए स्त्री 2 की झलक यानि टीजर को दिखाने की पूरी तैयारी कर ली है । सुनने में आ रहा है कि, स्त्री 2 के टीजर को CBFC ने भी पास कर दिया है ।

CBFC ने किया स्त्री 2 का टीजर पास
मुंज्या के रिलीज होने के दिन यानी 7 जून को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) स्त्री 2 के दो टीजर पास किए । पहला टीजर 1 मिनट 23 सेकंड लंबा है, जबकि दूसरा प्रोमो 1 मिनट 6 सेकंड का है । इन दोनों टीजर को U/A सर्टिफिकेट दिया गया है । इस बीच, यह बात सामने आई है कि इनमें से एक टीजर शुक्रवार 14 जून को मेकर्स लॉन्च करेंगे ।
एक अनूठी पहल के तहत इसे सिर्फ मुंज्या वाले सिनेमाघरों में ही दिखाया जाएगा । दिलचस्प बात यह है कि टीजर इसी हफ्ते रिलीज होगा, जबकि फिल्म की रिलीज में अभी करीब ढाई महीने का समय है। स्त्री 2 के इस प्रोमो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार फिल्म से क्या उम्मीद की जा सकती है।
स्त्री में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी और इस फिल्म ने मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की शुरुआत की थी। हॉरर कॉमेडी ने धमाकेदार शुरुआत की और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 129.90 करोड़ रुपये की कमाई की। भेड़िया में वरुण धवन और कृति सेनन थे, जबकि मुंज्या में शरवरी और अभय वर्मा ने अहम भूमिका निभाई है । दिलचस्प बात यह है कि मुंज्या में वरुण ने एक रोमांचक कैमियो किया है जबकि राजकुमार राव भेड़िया में एक विशेष भूमिका में नज़र आए थे ।
स्त्री 2 में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं । अमर कौशिक द्वारा निर्देशित स्त्री 2, 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
O Friday, jaldi aana kyuki Munjya & Stree are both waiting ??
Catch #Stree2 teaser with #Munjya only in cinemas this Friday pic.twitter.com/Xq8kUVM3CZ
— Maddockfilms (@MaddockFilms) June 10, 2024